बीबीएमबी कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लिया ईमानदारी और पारदर्शिता का संकल्प

by

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत तलवाड़ा में मुख्य अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ने दिलाई शपथ

होशियारपुर/तलवाड़ा, 27 अक्तूबर (दलजीत अजनोहा)।  भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) तलवाड़ा में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ने अधिकारियों और कर्मचारियों को ईमानदारी, नैतिकता एवं पारदर्शिता बनाए रखने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध दृढ़ता से कार्य करने की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्य अभियंता ने कर्मचारियों को अपने सरकारी कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और समर्पण के साथ करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की स्थापना में प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकारी कामकाज में पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक मूल्यों को अपनाना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे दैनिक कार्यों में ईमानदारी को प्राथमिकता दें, भ्रष्ट गतिविधियों से दूर रहें और स्वच्छ, पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन के निर्माण में सक्रिय योगदान दें।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता प्रबोध कुमार, कार्यकारी अभियंता गौरव लांबा, एसडीओ धीरज कुमार, ज्ञानिंदर, लवप्रीत सिंह तथा कार्यालय अधीक्षक तिलक राज शर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राथमिकता देना राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य – हरपाल सिंह चीमा

श्री चरण छोह गंगा खुरालगढ़ साहिब में आयोजित समारोह में की शिरकत – महान दानी लाला महिंदर राम चुम्बर स्मारक पुस्तकालय का किया उद्घाटन गढ़शंकर/होशियारपुर, 29 अगस्त :  प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राथमिकता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बाढ़ का खतरा बढ़ा : भाखड़ा और पोंग बांध में बढ़े जलस्तर ने बढ़ाई तीन राज्यों की चिंता

चंडीगढ़। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) के भाखड़ा और पोंग बांध का जलस्तर इस समय अब तक के सबसे ऊंचे जलस्तर पर पहुंच गया है। इससे पंजाब के साथ-साथ हरियाणा और राजस्थान के निचले...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

MLA राजेंद्र राणा के बागी तेवर – अब मंत्री बनने का प्रश्न ही नहीं : मेरा नाम मंत्री बनने की लिस्ट में था और बाद में काटा गया, जो भी कदम उठाएंगे सुजानपुर की जनता के हित में उठाएंगे

अजायब सिंह बोपाराय, एएम नाथ । सुजानपुर : अब मंत्री बनने का प्रश्न ही नहीं, मेरा नाम मंत्री बनने की लिस्ट में था और फिर काटा गया और अब सुजानपुर की जनता की मान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुःखद : सिरमौर के नौहराधार में दिल दहला देने वाला अग्निकांड …एक ही परिवार के 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत

एएम नाथ। सिरमौर : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में स्थित नौहराधार क्षेत्र से एक अत्यंत दर्दनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई है। नौहराधार के अंतर्गत आने वाले तलांगना गांव में भीषण अग्निकांड में...
Translate »
error: Content is protected !!