सरपंच को झूठे रेप केस में फंसाने की साजिश नाकाम : महिला को मोहरा बनाकर शिकायत कराने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

by

पुनीत महाजन : चंडीगढ़ /बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ :. जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के थाना कसडोल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कटगी के सरपंच एवं एक जनपद सदस्य को झूठे बलात्कार के मामले में फंसाने की साजिश रचने वाले पांच आरोपियों को कसडोल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने एक युवती को मोहरा बनाकर सरपंच और जनपद सदस्य के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराने की योजना बनाई थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि कटगी निवासी हिस्ट्रीशीटर भागवत थवाईत, दीपक थवाईत, शिवा चेलक सहित अन्य दो आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से झूठी शिकायत तैयार कर क्षेत्र में भ्रम और तनाव का माहौल पैदा करने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कसडोल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों का कसडोल अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण (मुलाहिजा) कराया गया, जिसके बाद रविवार को उन्हें बलौदाबाजार न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
इस कथित हनीट्रैप जैसी साजिश के खुलासे के बाद क्षेत्र में पुलिस की सराहना हो रही है। झूठे मामले में फंसाए जाने की कोशिश का शिकार बने जनपद सदस्य अंजीव जायसवाल और उनके परिवार ने कसडोल पुलिस एवं मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते सच्चाई सामने आने से उन्हें बड़ी कानूनी और सामाजिक परेशानी से बचा लिया गया।
मामले के संबंध में कसडोल थाना प्रभारी प्रवीण मिंज, पीड़िता रागिनी टंडन तथा जनपद सदस्य अंजीव जायसवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए निष्पक्ष जांच और सच्चाई उजागर होने पर संतोष व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चोरों पर भारी हरोली पुलिस : हरोली के धर्मपुर मे दिन दहाडे हुई चोरी के आरोपी को पंजाब के फगवाडा से पकड लाई पुलिस, अन्य चोरियो मे भी संलिप्ता की आशंका

हरोली : इस बर्ष अभी तक हरोली पुलिस थाना मे चोरी व सेंधमारी तथा स्नेचिंग के करीब 21 मामले पुलिस थाना मे दर्ज हुए है । जिनमे से हरोली पुलिस ने उप-पुलिस अधीक्षक श्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशामुक्त समाज निर्माण में शिक्षक वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण : विश्वमोहन देव

ऊना 16 जून : किशोरावस्था में बच्चों में नई चीज़ों के प्रति जिज्ञासा प्राकृतिक रूप से विकसित हो रही होती है तथा इस आयु में बच्चों में सही व गलत का निर्णय लेने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिरमौर के भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्यों ने जयराम ठाकुर से की शिष्टाचार भेंट

एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज जिला सिरमौर के भाजपा समर्थित विजयी जिला परिषद जनप्रतिनिधियों ने राजगढ़ की विधायक रीना कश्यप, शिलाई के पूर्व विधायक...
article-image
पंजाब

नीरज कुमार और संजीव कुमार नशा तस्करों की 61 लाख रुपये की अचल संपत्ति और 2 लाख रुपये की चल संपत्ति की गई फ्रीज : डीएसपी जसप्रीत सिंह

अब तक गढ़शंकर सब-डिवीजन से 52 युवकों को अलग-अलग नशा मुक्ति केंद्रों में भेजा जा चुका : डीएसपी जसप्रीत सिंह होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : थाना माहिलपुर के गांव हवेली रोड निवासी 2 नशा तस्कर भाइयों...
Translate »
error: Content is protected !!