खुद को सरपंच कहने वाला गिरफ्तार : गाड़ी से 4.3 किलो हेरोइन और हथियार बरामद

by

अमृतसर : पुलिस ने एक सरपंच को भारी मात्रा में हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सरपंच की पहचान लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जिसे उसके दो साथियों के साथ पकड़ा गया। ।पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं. बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी एक वीआईपी नंबर वाली स्कॉर्पियो में सवार होकर हेरोइन ले जा रहे थे।

इस गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर लवप्रीत सिंह की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह नेताओं के साथ नजर आ रहा है. इन तस्वीरों को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं।  मेहता पुलिस स्टेशन के एएसआई पलविंदर सिंह के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोट हिरदेराम निवासी लवप्रीत सिंह, सिमरप्रीत सिंह और वेरका क्षेत्र के बलवंत सिंह नशे के कारोबार में शामिल हैं. सूचना में यह भी बताया गया था कि उनके पास अवैध हथियार मौजूद हैं और वे बुट्टर कलां से स्कॉर्पियो में कथूनंगल की ओर जा रहे हैं. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई और संबंधित इलाके में नाकाबंदी कर दी।

जानकारी के मुताबिक आरोपी लवप्रीत खुद को सरपंच बताता है। जबकि उसके परिवार की एक महिला सरपंच है। डीएसपी रविंदरपाल सिंह संधू का भी कहना है कि वह सरपंच नही है।

नाकाबंदी के बाद पकड़ा गया खुद की सरपंच  बताने वाला : एएसआई पलविंदर सिंह के मुताबिक, पुलिस टीम ने ओएटी सेंटर के पास नाकाबंदी की और संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोक लिया. तलाशी के दौरान पुलिस ने गाड़ी से 4 किलो 300 ग्राम हेरोइन बरामद की. इसके अलावा एक 30 बोर पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस भी मिले। पुलिस ने मौके पर ही हेरोइन, हथियार और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने पुराने मामले में भगोड़े दोषी को गिरफ्तार कर उसके पास से दो चोरी के बाइक बरामद की है। इस संबंध में थाना गढ़शंकर पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट में बताया...
article-image
पंजाब

नामांकन के अंतिम दिन तक कुल 8 नामांकन पत्र हुए प्राप्त: रिटर्निंग अधिकारी राहुल चाबा

दलजीत अजनोहा : होशियारपुर, 25 अक्टूबर:   विधानसभा क्षेत्र 044-चब्बेवाल के उपचुनाव के लिए आज पांच उम्मीदवारों द्वारा अपने नामांकन पत्र भरे गए। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम-रिटर्निंग अधिकारी राहुल चाबा ने बताया कि आज इंडियन नेशनल...
article-image
पंजाब , समाचार

गायक सतिंदर सरताज बिखरेंगे 5 मार्च को अपनी आवाज का जादू : लोक नृत्यों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,

होशियारपुर, 04 मार्च: ‘विरसा होशियारपुर दा’ मेले के दूसरे दिन लोक नृत्यों की धूम रही। इस दौरान अलग-अलग कलाकारों के अलावा स्कूल- कालेजों के विद्यार्थियों ने भी अपने फन का प्रदर्शन किया। जे.एस.एस. आशा...
article-image
पंजाब

दुर्घटना का शिकार हुई नर्सिंग कालेज छात्रा की पीजीआई में इलाज दौरान 4 दिन बाद मौत : 8 फ़रवरी को बस-ट्रक व मोटरसाइकिल दुर्घटना में हुई थी घायल।

गढ़शंकर, 12 फरवरी  : गढ़शंकर-चंडीगढ़ रोड पर 8 फरवरी को बस-ट्रक व मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई गुरुसेवा नर्सिंग कालेज की छात्रा मासिका पुत्री रामपाल निवासी बहलूर जिला स भ स...
Translate »
error: Content is protected !!