गायक सतिंदर सरताज बिखरेंगे 5 मार्च को अपनी आवाज का जादू : लोक नृत्यों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,

by

होशियारपुर, 04 मार्च: ‘विरसा होशियारपुर दा’ मेले के दूसरे दिन लोक नृत्यों की धूम रही। इस दौरान अलग-अलग कलाकारों के अलावा स्कूल- कालेजों के विद्यार्थियों ने भी अपने फन का प्रदर्शन किया। जे.एस.एस. आशा किरण स्पैशल स्कूल के बच्चों ने शानदार परफारमेंस दी और खूब तालियां बटोरी। बच्चों और बड़ों ने मेले में ऊंट की सवारी व झूलों का भी काफी आनंद लिया। इस दौरान ब्रज की होली, भंगड़ा, गिद्दा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।
मेले के दूसरे दिन हजारों की संख्या में इलाका निवासी पहुंचे और उन्होंने इस मेले का पूरा आनंद लिया। सांस्कृतिक छटा बिखेरते इस मेले में 100 से अधिक लगे स्टालों में अलग -अलग वस्तुएं खरीदने के लिए जनता की भीड़ लगी रही। इस दौरान फूड कोर्ट में बने अलग-अलग फूड स्टालों पर लोगों ने अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद भी चखा। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि लोगों की भीड़ से यह सिद्ध होता है कि वे अपनी संस्कृति को पास से देखना चाहते हैं। उन्होंने अपील करते कहा कि सभी परिवार के साथ इस मेले में आएं, जिससे वे अपनी अमीर विरासत को जान सकें।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि अलग-अलग कलाकार व कारीगर इस मेले में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जहां कारीगरों की ओर से अपने हाथों से बनाई वस्तुओं की बिक्री की जा रही है, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह मेला 7 मार्च तक चलेगा और लोग रोजाना सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक इस बाजार में आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि 05 मार्च को सांय 7 बजे प्रसिद्ध पंजाबी गायब सतिंदर सरताज दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इसके अलावा रैडक्रास की ओर से भी लक्की ड्रा निकाला जाएगा। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे खुद भी ‘विरसा होशियारपुर दा‘ मेले में आए और अन्य लोगों को भी यहां आने के लिए प्रेरित करें ताकि यहां आए कारीगरों का हौंसला बढ़ाया जा सके। 3 मार्च शाम को मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लोगों ने खूब आनंद उठाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के दौरान विपक्ष लगातार उन पर हमलावर है और आरोप लगा रहा है कि उनमें पहले जैसी ताकत नहीं बची है। विपक्ष का कहना है कि...
article-image
पंजाब

ऐलगरां सुआं नदी पर बने अरजी पुल की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर आनंदगढ़ साहिब किले के मुख्य प्रबंधक बाबा सुच्चा सिंह और बाबा सतनाम सिंह जी की देखरेख में किया जा रहा – दलजीत सिंह बैंस

नूरपुरबेदी : नूरपुरबेदी-नंगल मुख्य मार्ग पर गांव ऐलगरां सुआं नदी पर बने अरजी पुल की मरम्मत का काम आनंदगढ़ साहिब किले के मुख्य प्रबंधक बाबा सुच्चा सिंह और बाबा सतनाम सिंह जी की देखरेख...
article-image
पंजाब

245 लीटर अवैध शराब ज़ब्त : अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी

होशियारपुर, 30 अक्टूबर : दिवाली के मद्देनज़र अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए होशियारपुर 2 के एक्साइज अधिकारी प्रीत भूपिंदर सिंह के नेतृत्व में 29 अक्टूबर को सुबह एक विशेष छापेमारी अभियान...
Translate »
error: Content is protected !!