सरप्लस बिजली लेगा बिजली बोर्ड – सौर ऊर्जा से जगमगा रहे हैं देशराज और दिलेराम के घर , अब बिल की कोई चिंता नहीं

by
हमीरपुर 29 फरवरी। हिमाचल प्रदेश को अगले दो वर्षों में हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही प्रदेश सरकार के प्रयास रंग लाने लगे हैं। सरकार की सब्सिडी योजना का लाभ उठाकर अब आम लोग अपने घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए बड़ी संख्या में आगे आ रहे हैं। 80 प्रतिशत सब्सिडी के साथ सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के बाद ये लोग अपने घर में ही बिजली पैदा कर रहे हैं।
हमीरपुर के निकटवर्ती गांव बरोहा में भी इसकी एक झलक देखने को मिल रही है। गांववासी देशराज और दिले राम शर्मा ने हिमऊर्जा की मदद एवं मार्गदर्शन से अपने घरों पर 3-3 किलोवॉट के सोलर पैनल लगाए हैं और वे अपनी दैनिक जरुरत के लिए घर में ही बिजली पैदा कर रहे हैं।
देशराज ने बताया कि सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए 80 प्रतिशत सब्सिडी की योजना के बारे में उन्हें हिमऊर्जा के अधिकारियों से पता चला तो उन्होंने अपने घर के स्लैब पर ही सोलर पैनल लगवाने का निर्णय लिया। हिमऊर्जा की मदद और मार्गदर्शन से उन्होंने 3 किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाया। इस सोलर पैनल से पैदा होने वाली बिजली से उनके घर की ऊर्जा जरुरतें पूरी हो जाती है। अब उनको बिजली का बिल नहीं देना पड़ रहा है। देशराज ने बताया कि घर में ही तैयार बिजली सरप्लस होने की स्थिति में इसे बिजली बोर्ड को देने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिससे उन्हें काफी लाभ होगा।
गांव बरोहा के ही दिले राम शर्मा ने बताया कि उन्होंने भी घर के स्लैब पर हिमऊर्जा की मदद से 3 किलोवॉट के सोलर पैनल लगाए हैं और ये उनके लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहे हैं।
इस प्रकार हरित ऊर्जा के उत्पादन और उपयोग के लिए प्रदेश सरकार के प्रयास काफी अच्छे एवं उत्साहजनक परिणाम ला रहे हैं।
प्रदेश सरकार अब हिमऊर्जा के अलावा राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के माध्यम से भी सौर ऊर्जा परियोजनाओं को प्रोत्साहित करने जा रही है। राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के दूसरे चरण में 100, 200 और 500 किलोवॉट सौर परियोजनाएं स्थापित करने के लिए लाभार्थी को केवल 10 प्रतिशत सिक्योरिटी 25 वर्ष के लिए जमा करवाने पर 70 प्रतिशत बैंक ऋण तथा 30 प्रतिशत इक्विटी सरकार द्वारा दी जाएगी। इससे जहां युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे, वहीं हिमाचल प्रदेश हरित ऊर्जा बनने की ओर भी अग्रसर होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसानों का मार्च स्थगित – कल बैठक में होगी आगे की रणनीति पर चर्चा

शंभू बॉर्डर पर जुटे किसानों के जत्थे ने रविवार को दिल्ली की ओर कूच करने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। किसानों को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला मंडल कुंगड़त ने आपदा राहत कोष में 11 हज़ार रूपये का किया अंशदान

सुरेश लता जोशी ने भी आपदा राहत कोष में भेंट की 11 हज़ार रूपये की राशि ऊना, 18 सितम्बर – महिला मंडल कुंगड़त ने आपदा राहत कोष में 11 हज़ार रूपये की राशि का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवरात्रि हम सबका अपना मेला, जिम्मेदारी से निभाएं दायित्व – DC अपूर्व देवगन

देव समाज की परंपराओं का होगा संपूर्ण सम्मान, भव्य और व्यवस्थित तरीके से निकलेगी जलेब मेले में सामाजिक मुद्दों को लेकर जन जागरूकता पर रहेगा फोकस मंडी, 26 फरवरी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने अंतरराष्ट्रीय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*परम पूज्य श्री श्री 1008 सुग्रीवानंद जी महाराज ब्रह्मलीन, संपूर्ण प्रदेश में शोक की लहर*

रोहित जसवाल।  ऊना, 2 मार्च: उत्तर भारत के प्रसिद्ध डेरा बाबा रुद्रानंद, नारी, ऊना के अधिष्ठाता परम पूज्य श्री श्री 1008 वेदान्ताचार्य स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज के ब्रह्मलीन होने से संपूर्ण ऊना जिला समेत...
Translate »
error: Content is protected !!