सर्वदलीय बैठक से बीजेपी ने किया किनारा : स्पीकर से नाराजगी या कुछ और है वजह

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत मंगलवार से होने जा रही है. यह मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होगा और 9 सितंबर तक चलेगा. इस सत्र में कुल 10 बैठकें प्रस्तावित हैं. मानसून सत्र की शुरुआत होने से पहले सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सर्वदलीय बैठक बुलाई.

इस बैठक में संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया और मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा शामिल हुए. भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, विधायक सुखराम चौधरी और विधायक विनोद कुमार को शामिल होना था, लेकिन यह तीनों ही बैठक में नहीं पहुंचे. विपक्ष ने इस बैठक से किनारा कर लिया.

बैठक में शामिल नहीं हुआ विपक्ष : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि उन्होंने सदन में सुचारू संचालन के लिए नियमों के मुताबिक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. इस बैठक में सत्तापक्ष की ओर से तीन सदस्य शामिल हुए, लेकिन विपक्ष की ओर से कोई भी सदस्य बैठक में नहीं आया. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का स्वास्थ्य ठीक नहीं है. विधायक सुखराम चौधरी हिमाचल प्रदेश से बाहर हरियाणा राज्य में हैं और विधायक विनोद कुमार के चाचा के देहांत की वजह से वह बैठक में नहीं पहुंच सके.

10 दिन तक चलेगा मानसून सत्र : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि 10 दिन तक चलने वाले इस सत्र में सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों को चर्चा करने का मौका दिया जाएगा. इस सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी. हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि विधानसभा सचिवालय को 640 तारांकित प्रश्न मिले हैं. इनमें 516 ऑनलाइन और 124 प्रश्न ऑफलाइन आए हैं. इसके अलावा 296 अतारांकित हैं. इनमें 248 ऑनलाइन और 48 प्रश्न ऑफलाइन हैं. विधानसभा सचिवालय को नियम 62 के तहत सात, नियम 63 के तहत एक, नियम 101 के तहत 10, नियम 130 के तहत 20 और नियम 324 के तहत चार विषय प्राप्त हुए हैं.

स्पीकर से नाराजगी या कुछ और है वजह : मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में बीजेपी का शामिल न होना स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया से नाराजगी का बताया जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी के विश्वास सूत्र ने बताया कि बजट सत्र के दौरान स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया का जिस तरह का रवैया रहा, उससे भारतीय जनता पार्टी के विधायक नाराज हैं. इसी वजह से बैठक में कोई भी नुमाइंदा शामिल नहीं हुआ. अगर स्पीकर निष्पक्षता से अपने कर्तव्य का निर्वहन करते, तो बीजेपी की ओर से कोई न कोई प्रतिनिधि जरूर इस बैठक में आता.

गलत परंपरा स्थापित कर रहा विपक्ष : हिमाचल प्रदेश सरकार में संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि पहली बार मानसून सत्र में 10 बैठकर आयोजित होने जा रही हैं. इससे पहले सत्र में सिर्फ पांच से छह बैठकें ही आयोजित होती रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष के साथ समन्वय से चलना चाहता है, लेकिन विपक्ष एक नकारात्मक भूमिका निभा रहा है. उन्होंने कहा कि आज विपक्ष ने सर्वदलीय बैठक में न आकर एक गलत परंपरा स्थापित करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विपक्ष में रहते हुए हमेशा ही लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन किया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी इससे पीछे हट रही है.

‘कांग्रेस ने विफल किया बीजेपी का ऑपरेशन लोटस : हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि बजट सत्र के दौरान बीजेपी ने कांग्रेस की सरकार गिराने की कोशिश की और कांग्रेस ने बीजेपी का ऑपरेशन लोटस बुरी तरह ध्वस्त कर दिया. ऐसे में बीजेपी को स्पष्ट तौर पर यह संदेश देना चाहते हैं कि किसी भी सूरत में उनका सरकार गिराने का सपना पूरा नहीं होगा. ऐसे में उन्हें जनता के आदेश के मुताबिक विपक्ष में बैठकर एक सकारात्मक भूमिका अदा करनी चाहिए.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई में गीत-संगीत और नाटक से दी एड्स से बचाव की जानकारी

हमीरपुर 01 दिसंबर। विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय टौणीदेवी द्वारा हिमाचल प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जेज़ों की खड्ड में फिर बही पानी मे हिमाचल प्रदेश की स्विफ्ट कार , युवाओं ने बड़ी मुश्किल से बचाया : कार में स्वार युवक बीटन , हरोली जिला ऊना के रहने वाले थे

गत महीने 11 अगस्त को हिमाचल के गांव देहलां से आई इन्नोवा के बहने से 11 लोगों की तेज बहाव में बहने से हो गई थी रोहित भदसाली। माहिलपुर / हरोली : , 10...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में राष्ट्रपति को दी गई गरिमापूर्ण विदाई

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय प्रवास के उपरांत आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड में गरिमापूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गगनदीप रंधावा आत्महत्या मामला : पूर्व मंत्री भुल्लर समेत 3 के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज…जानिए FIR में क्या क्या दर्ज है !

अमृतसर, 22 मार्च :  पंजाब राज्य भंडारण निगम के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के आत्महत्या के मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री लाल सिंह भुल्लर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस कमिश्नरेट के रणजीत...
Translate »
error: Content is protected !!