हिमाचल के 6 लोगों की गई जान, उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा : चालदां महाराज के दर्शन के लिए जा रहे थे सभी

by
एएम नाथ। शिमला  :
हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में बुधवार को दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के त्यूणी के 2 बच्चों और दो महिलाओं समेत 6 लोगों की जान गई है। जबकि एक घायल है। घायल को त्यूणी के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। त्यूणी से पुलिस बल तथा SDRF की टीमें तत्काल घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं।
त्यूणी से एक कार में सवार हो कर सात लोग चालदां महाराज के दर्शन के लिए जा रहे थे। अटाल मार्ग पर हणस्नू गांव के पास कार खाई में गिर गई। हादसा इस भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल है। मृतकों की पहचान सूरज (25), संजू पुत्र सुख बहादुर, शीतल पत्नी सूरज, संजना पुत्री बल बहादुर, दिव्यांश(11) पुत्र जीत बहादुर, यश(6) पुत्र सूरज सभी त्यूणी निवासी के रूप में हुई है। जबकि जीत बहादुर पुत्र सुख बहादुर घायल है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ तथा स्थानीय लोगों की सहायता से मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकाला।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राहुल कुमार ने बिलासपुर के उपायुक्त का कार्यभार संभाला

रोहित जसवाल।  बिलासपुर, 29 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश कैडर के 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी राहुल कुमार ने सोमवार शाम को जिला बिलासपुर के उपायुक्त (DC) के पद का कार्यभार संभाल लिया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता स्वतंत्रता दिवस समारोह के प्रबंधों को लेकर बैठक आयोजित उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता

समारोह की गरिमा के अनुरूप विभिन्न प्रबंध व्यवस्थाओं को सुनिश्चित बनाए अधिकारी भारी बारिश एवं बादल फटने की घटनाओं के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित चंबा, 7 अगस्त :  उपायुक्त अपूर्व देवगन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सफलता की कहानी : मौसंबी की बहार, एचपी शिवा परियोजना से बकारटी में भी आई, गांव बकारटी के 24 किसानों की भूमि पर लगाए गए हैं 2300 पौधे

शुरुआती दौर में ही उत्तम क्वालिटी के फल दे रहे हैं ये पौधे हमीरपुर 15 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों मंे फलों और अन्य नकदी फसलों की खेती को बढ़ावा देकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर का सर्वसम्मति से चुनाव -डॉ. बिक्कर सिंह अध्यक्ष, पवन भंमियां मुख्य सचिव और रणबीर बब्बर वित्तीय सचिव चयनित 

गढ़शंकर, 20 मार्च : बंगा चौक स्थित गांधी पार्क में सरदार मेजर सिंह मौजी मेमोरियल पुस्तकालय में दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। बैठक की शुरुआत में सभी सदस्यों ने प्रख्यात...
Translate »
error: Content is protected !!