सर्वांगीण विकास लहर के तहत शहरों और गांवों में हो रहे हैं काम : ब्रम् शंकर जिम्पा

by

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 2 में गली के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया
होशियारपुर, 23 जून: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार सर्वांगीण विकास लहर के तहत राज्य के शहरों और गांवों में लगातार विकास कार्य करवा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का लक्ष्य लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मुहैया कराना है, जिसके तहत ग्राउंड जीरो पर काम किया जा रहा है। वे वार्ड नंबर 2 में सुखियाबाद के निकट बाबा बालक नाथ मंदिर के सामने वाली गली के निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्रवासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस गली के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद वार्ड के बचे हुए लंबित कार्यों को भी पूरा किया जायेगा।
इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रणजीत चौधरी, पंडित राकेश, अमरजोत और इलाके की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सभी विभागों के कच्चे मुलाजि़मों को पक्के करने सम्बन्धी प्रक्रिया युद्ध स्तर पर जारी: भारत भूषण आशु

कैबिनेट की उच्चाधिकार प्राप्त समिति के जल्द आएंगे फैसले गेहूँ की खऱीद सुचारू रूप से जारी, मंडियों में हर किस्म के पुख़्ता प्रबंध पंजाब सरकार ने बारदाने के उचित प्रबंध किए आशु और अरोड़ा...
article-image
पंजाब , समाचार

सरकार तुहाडे द्वार’ अभियान के अंतर्गत बुल्लोवाल में लगा शिकायत निवारण कैंप : अधिकारियों ने 8 गांवों के लोगों की शिकायतों का किया मौके पर हल

होशियारपुर, 25 मई:मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान के निर्देशों पर लोगों के उनके घरों के नजदीक अलग-अलग सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए शुरु किए अभियान ‘सरकार तुहाडे द्वार’ के अंतर्गत आज जिले गांव...
article-image
पंजाब

आर्किटेक्ट को 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथ विजिलेंस ब्यूरो ने पकड़ा

अमृतसर: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा बुधवार को राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के दौरान साहिल बिहारी शर्मा नाम के आर्किटेक्ट को 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। इस संबंध में जानकारी...
article-image
पंजाब

पूर्व मंत्री आशु की फिर मुसीबत …ट्रांसपोर्ट स्कैम में सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार : हाईकोर्ट ने 8 महीने पहले केस बंद करने का दिया था आदेश

चंडीगढ़ कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की ट्रांसपोर्ट टेंडर स्कैम मामले में मुश्किलें बढ़ गई है। पंजाब सरकार इस केस को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। पंजाब सरकार की...
Translate »
error: Content is protected !!