आर्किटेक्ट को 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथ विजिलेंस ब्यूरो ने पकड़ा

by

अमृतसर: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा बुधवार को राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के दौरान साहिल बिहारी शर्मा नाम के आर्किटेक्ट को 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलैंस के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को पिरथीपाल सिंह निवासी मीराकोट चौक, अमृतसर की और से दर्ज शिकायत की जांच के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त आरोपी ने उसकी दुकान की बिक्री के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने के लिए अमृतसर नगर निगम के अधिकारियों से 20,000 रुपये की मांग की थी।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी आर्किटेक्ट को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो की अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से आई.टी.आई की ईमारत की करवाई जाएगी मरम्मत : ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर : 16 मार्च: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान जी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का हमेशा प्रयास रहा है कि प्रदेश के नौजवानों को ऐसे...
article-image
पंजाब

गाँव जिआण और भटराना में 68 लाभपात्रीयों को लगी वैक्सीन की पहली डोज़

डॉ. राज कुमार चब्बेवाल द्वारा गाँवों में कोविड टीकाकरण के लिए मोबाइल वैन रवाना ब्लॉक हारटा-बडला के 134 गाँवों के योग्य लाभपात्री गाँव में ही लगवा सकेंगे टीका सोमवार को बडला खुर्द में मोबाइल...
Translate »
error: Content is protected !!