सलूणी में बीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव में देरी पर भड़का भाजयुमो : प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

by

शनिवार तक बीडीसी चुनाव नहीं हुए तो होगा चक्का जाम : भाजयुमो

बीडीसी सदस्यों की खरीद-फरोख्त की आशंका, चुनाव प्रक्रिया तुरंत बहाल करने की मांग

सुरेंद्र भवानी। डलहौजी :  चंबा जिले के सलूणी विकास खंड में बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में हो रही देरी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजयुमो ने चेतावनी दी है कि यदि शनिवार तक चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं करवाई गई तो कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर चक्का जाम करेंगे तथा एसडीएम कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा।
वीरवार को भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कृष्णा पंडित के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कार्यकारी एसडीएम सलूणी के माध्यम से उपायुक्त चंबा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव बिना किसी और देरी के तत्काल संपन्न करवाए जाएं।
भाजयुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार पंचायत चुनावों को शुरू से ही टालती रही है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद करीब छह महीने की देरी से पंचायत चुनाव करवाए गए, लेकिन अब बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनावों को जानबूझकर लटकाया जा रहा है। उनका आरोप है कि प्रशासन सरकार के इशारे पर चुनाव प्रक्रिया को विलंबित कर रहा है ताकि जनमत को प्रभावित किया जा सके।
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कृष्णा पंडित और जिला सचिव अनिल कुमार ने संयुक्त बयान में कहा कि चंबा जिले के अन्य सभी विकास खंडों में पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो चुके हैं, जबकि सलूणी में 25 दिन बीत जाने के बावजूद चुनाव नहीं करवाए गए हैं। इससे विकास खंड के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में देरी से बीडीसी सदस्यों की खरीद-फरोख्त (हॉर्स ट्रेडिंग) की आशंका बढ़ रही है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि यदि निर्धारित समय के भीतर चुनाव नहीं करवाए गए तो भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ता व्यापक आंदोलन छेड़ेंगे।
—————————
आंदोलन में उतरेगी डलहौजी भाजपा भी

भाजयुमो नेताओं ने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर डलहौजी भाजपा भी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि यदि शनिवार तक चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा तथा पूरे क्षेत्र में चक्का जाम कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में भाजयुमो के कई पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑस्ट्रेलिया में भारत के एक युवक की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस द्वारा गर्दन पर घुटना मारे जाने के बाद मौत

आस्ट्रेलिया में एडिलेड के रॉयस्टन पार्क में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए भारतीय मूल के नागरिक गौरव कुंदी (42) की मौत हो गई है. इस घटना ने ऑस्ट्रेलियाई पुलिस द्वारा...
पंजाब

रिलायंस मॉल के सामने पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की बढ़ रही कीमतों के विरोध में मोदी सरकार का पुतला फूंका।

गढ़शंकर – सीपीआईएम के आह्वान पर गढ़शंकर रिलायंस मॉल के सामने सीपीआईएम वर्करों ने महिंदर सिंह मेहताबपुर की अगुवाई में रैली निकालकर देश में पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस की बढ़ रही कीमतों के मुद्दे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छात्रा के साथ प्रोफेसर ने किया गंदा काम : छात्रा ने मौत से पहले वीडियो बना सुनाई आपबीती

एएम नाथ । धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित एक कॉलेज में सेकेंड ईयर की छात्रा की मौत के बाद 3 छात्राओं और एक प्रोफेसर पर रैगिंग और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया...
article-image
पंजाब

पुलिस ने विदेशी हैंडलरों से जुड़े गैंगस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया, 3 गिरफ्तार

अमृतसर, 21 जून :  एसएसओसी अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने एक केंद्रीय एजेंसी के सहयोग से विदेशी हैंडलरों से जुड़े गैंगस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन गुर्गों...
Translate »
error: Content is protected !!