चंडीगढ़ में साइकिल चोरी के मामले में 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार….चोरी की साइकिल बरामद

by

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 25 जून: यूटी पुलिस की जिला दक्षिण टीम ने साइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई साइकिल बरामद कर ली है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना-49 चंडीगढ़ में दर्ज एफआईआर संख्या 40 दिनांक 25 जून 2026, धारा 303(2), 317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत यह मामला सेक्टर-51 निवासी शिकायतकर्ता भुवर्ति पत्नी आशीष शर्मा की शिकायत पर दर्ज किया गया था।
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह सेक्टर-37 स्थित एक स्कूल में निजी नौकरी करती हैं। 25 जून को वह सेक्टर-51 स्थित बाजार गई थीं, जहां उन्होंने अपनी सफेद रंग की बी-ट्विन (B-Twin) कंपनी की साइकिल (फ्रेम नंबर H-17340095) सोसायटी परिसर में खड़ी की थी। कुछ समय बाद लौटने पर उनकी साइकिल वहां से गायब मिली।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आम लोगों की सहायता से आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन (21 वर्ष), पुत्र जोगिंदर, निवासी मकान नंबर 2238/2, ईडब्ल्यूएस फ्लैट, मलोया, मोहाली के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सफेद रंग की बी-ट्विन कंपनी की साइकिल बरामद कर ली है। आरोपी ने 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की है और वह पेशे से कूड़ा संग्रहकर्ता (गार्बेज कलेक्टर) है।
यूटी पुलिस ने कहा है कि शहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने पूर्व विधायक भुट्टो पर जमकर साधा निशाना : भुट्टो उनके पास सिर्फ टेंडर के लिए फोन कराने के लिए आते थे – भुट्टो को वोट की चोट कर सबक सिखाने और जमानत जब्त कराने का जनता से मुख्यमंत्री ने किया आग्रह

एएम नाथ। कुटलैहड़, 04अप्रैल । मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोकसभा चुनाव और विधानसभा की 6 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर गुआज हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत ऊना जिला के विधानसभा हल्का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नोबल चैरिटी वेलफेयर सोसाइटी का 29वां रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर सफल : 92 यूनिट रक्त एकत्रित, 270 लोगों ने ली निशुल्क न्यूरोथेरेपी सेवा

बीबीएन, 18 अप्रैल । तारा : सामाजिक सरोकारों को सशक्त करते हुए नोबल चैरिटी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा ग्राम पंचायत साईं स्थित रूहानी सत्संग भवन में 29वां निशुल्क रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच (न्यूरोथेरेपी) शिविर सफलतापूर्वक...
article-image
पंजाब

कोलकाता में तैनात महिला डॉक्टर और देश के विभिन्न हिस्सों में छोटी बच्चियों, लड़कियों और महिलाओं के साथ हुए सामूहिक बलात्कार और हत्या के विरोध में गढ़शंकर प्रदर्शन

गढ़शंकर। पश्चिम बंगाल के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल कोलकाता में तैनात एक महिला डॉक्टर और देश के विभिन्न हिस्सों में छोटी बच्चियों, लड़कियों और महिलाओं के साथ हुए सामूहिक बलात्कार और हत्या के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं में दो अक्तूबर को सीर उत्सव का आयोजन : मेले के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित

एएम नाथ।  बिलासपुर 10 सितंबर :  उपमंडल घुमारवीं में 2 अक्टूबर 2024 यानि गांधी जयंती के दिन एक दिवसीय सीर उत्सव का आयोजन किया जाएगा यह जानकारी उप मंडलाधिकारी गौरव चौधरी ने मंगलवार को...
Translate »
error: Content is protected !!