सल्याणा में 30 लाख का कलामंच समर्पित : सल्याणा छिंज मेले की प्रतिष्ठा बढ़ाने के होंगे विशेष प्रयास : यादविंदर गोमा*

by
एएम नाथ।  पंचरुखी, 29 मार्च । राज्य स्तरीय ऐतिहासिक छिंज मेला सल्याणा का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा और टमक की थाप से आयुष, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने किया।
भव्य शोभायात्रा का आयोजन बीडीओ कार्यालय प्रांगण से मुख्य बाजार होते हुए सल्याणा छिंज मैदान तक आयुष मंत्री की अगुवाई में किया गया और इसमे सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया। जख बाबा की पूजा अर्चना और टमक पर थाप के साथ छह दिवसीय राज्य स्तरीय सलियाणा छिंज मेला का आगाज किया गया।
गोमा ने इलाका वासियों को ऐतिहासिक छिंज मेले के आयोजन के बधाई दी और कहा कि सल्याणा छिंज मेला प्राचीन समय से आयोजित होने वाला उत्सव है। उन्होंने कहा कि सल्याणा छिंज का अपना विशेष महत्व है और इसकी गरिमा एवं प्रतिष्ठा को और अधिक बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेले में सभी की सहभागिता को सुनिश्चित हो इसके लिये दिशा निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि उत्सव और त्योहार सारे समाज के होते हैं और सभी के सहयोग एवं सहभागिता जरूरी रहती है।
उन्होंने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सभ्यता और सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक हैं। इन आयोजनों के माध्यम से न केवल आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा मिलता है, बल्कि हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित करने में ये अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि मेलों में मनोरंजन के साथ-साथ व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का भी विशेष महत्व है।
और अगली पीढ़ी तक भी हमारी उच्च परमपरायें पहुंचती हैं। उन्होने कहा कि इन उत्सवों में आयोजित होने वाले आयोजनों में खेलों, संस्कृति कार्यक्रमों के आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर मिलता है।
मंत्री ने इस अवसर पर 30 लाख रूपये की लागत से बने भव्य कला मंच का लोकार्पण भी किया। इससे पहले उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन और शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जसवंत डढवाल, अमन राणा, एसडीएम एवं अध्यक्ष मेला समिति नेत्रा मेती, तहसीलदार साजन बग्गा, बीडीओ सिकंदर कुमार और भानु प्रताप सिंह, मेला समिति के सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सुनिश्चित करें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ – मोहन लाल ब्राक्टा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कल्याण समिति की बैठक में कल्याणकारी योजनाओं पर की गई चर्चा एएम नाथ। मंडी, 14 जून।  मंडी जिला के अध्ययन प्रवास पर पहुंची हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कल्याण समिति की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शीर्ष सेना प्रशिक्षण सम्मेलन : परिचालन और रणनीतिक स्तर पर समकालीन और उभरती चुनौतियों का सामना करने के लिए भारतीय सेना की परिचालन तत्परता सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण

रोहित भदसाली।  शिमला 13 सितंबर – लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक, जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, सेना प्रशिक्षण कमान, शिमला ने दिनांक 12 और 13 सितंबर 2024 को शीर्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शादी के लिए 2 लाख, 18 की उम्र तक हर महीने 1 हजार : हिमाचल की वो दो योजनाएं जिनके लिए मंदिरों से सरकार ने मांगा दान

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश इस समय आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इस बीच, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दो योजनाओं के लिए मंदिरों से वित्तीय सहायता मांगी है। उन्होंने मंदिरों में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

MLA विवेक शर्मा की गाड़ी पर हमला करने वाले दोनों युवकों को होशियारपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रोहित भदसाली। होशियारपुर / ऊना : ऊना ​​​​​​​जिले की कुटलैहड़ विधानसभा हलके से कांग्रेस विधायक विवेक शर्मा की गाड़ी पर हमला करने वाले दो स्कूटी सवार युवकों को होशियारपुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार...
Translate »
error: Content is protected !!