सहारा और पर्ल कंपनियों में फंसे लोगों के अरबों रुपये वापस दिलाने की मांग, सांसद कंग को भेजा मांगपत्र

by

गढ़शंकर, 23 जुलाई : सहारा और पर्ल कंपनियों द्वारा गढ़शंकर क्षेत्र के लोगों से कथित तौर पर ठगे गए अरबों रुपये वापस दिलाने की मांग को लेकर एक मांगपत्र हलका संगठन प्रभारी सरदार चरणजीत सिंह चन्नी के माध्यम से सांसद सरदार मालविंदर सिंह कंग को भेजा गया। इस अवसर पर विकास मंच गढ़शंकर के अध्यक्ष कुलविंदर संघा ने कहा कि इस मामले को संसद के आगामी सत्र में प्रमुखता से उठाया जाना चाहिए, ताकि गरीब लोगों को उनकी खून-पसीने की कमाई वापस मिल सके। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों की मेहनत की कमाई इन कंपनियों में फंसी हुई है और उन्हें अपने पैसे वापस मिलने की उम्मीद है। सरदार चरणजीत सिंह चन्नी ने मांगपत्र प्राप्त होते ही इसे सांसद सरदार मालविंदर सिंह कंग को भेज दिया और विश्वास दिलाया कि लोगों की समस्या को गंभीरता से उठाया जाएगा तथा उनके पैसे वापस दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व पार्षद दीपक कुमार, किशोरी लाल, जसविंदर सिंह तनेजा, धर्मजीत सिंह राजा, अजमेर सिंह संघा, नरेश कुमार, दुल्ला आदि मौजूद रहे। फोटो नंबर 2

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एक पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस, 28 नशीले टीकों सहित कार सवार 2 युवक गिरफ्तार

गढ़शंकर  : गढ़शंकर पुलिस ने 2 कार सवार युवकों को एक पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस तथा 28 नशीले टीकों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी देते एसएचओ इंस्पैक्टर इकबाल सिंह ने...
article-image
पंजाब

रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट में नशे के खिलाफ विशेष जागरुकता समागम : केंद्रीय जेल व अन्य स्थानों पर भी नशे के खिलाप करवाए गए प्रोग्राम

होशियारपुर, 13 अक्टूबर: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर दिलबाग सिंह जौहल के दिशा निर्देशों पर आज सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी के नेतृत्व में रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट...
article-image
पंजाब , समाचार

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश : 12 गांवों की पंचायतों के साथ बैठक कर गांवों की समस्याओं की ली जानकारी

डिप्टी स्पीकर श्री रौड़ी ने “जनसभा” कार्यक्रम तहत लोगों की समस्याएं जानीं गढ़शंकर, 1 फरवरी : विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कालेवल लल्लियां में क्षेत्रीय विधायक एवं डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने...
article-image
पंजाब

सुखबीर बादल को सम्मन नहीं, बल्कि सीधा गिरफ्तार ही किया जाना चाहिए था : कुंवर विजय प्रताप

चंडीगढ़ । आम आदमी पार्टी के विधायक एवं पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप ने बादल परिवार तथा अपनी पार्टी पर सीधा हमला किया है। उन्होंने सुखबीर बादल को सम्मन भेजे जाने पर कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!