सहारा का शिष्टमंडल एसडीएम व डीएसपी गढ़शंकर से मिला

by

गढ़शंकार :  सहारा इंडिया परिवार ब्रांच गढ़शंकर के मैनेजर अमरजीत सिंह ग्रोवर की अगुवाई में एक शिष्टमंडल एसडीएम गढ़शंकर अरविंद कुमार तथा डीएसपी गढ़शंकर नरेन्द्र सिंह औजला से मिला।
अधिकारियों को ब्रांच मैनेजर अमरजीत ग्रोवर ने सहारा इंडिया परिवार के एक पत्र का हवाला देते हुए सहारा-सेबी विवाद तथा समय-समय अनुसार किए जा रहे भुगतान के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही बताया कि कंपनी पिछले 44 वर्षों से काम कर रही है तथा पिछले 8 सालों से सहारा सेबी केस सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। जिसमें कोर्ट के आदेश अनुसार 24 हजार करोड़ रुपये सेबी के पास जमा करवाया हुआ है। यह पैसे कंपनी वापस लेने के लिए जद्दोजहद कर रही है ताकि निवेशकों को समय से भुगतान किया जा सके। ब्रांच मैनेजर की अगुवाई में साथ पहुंचे सीनियर वर्कर चेतन कुमार नरेन्द्र कुमार पम्मा, धीरज कुमार, जसपाल सिंह, कृष्ण लाल तथा मनदीप सिंह ने उक्त अधिकारियों से आग्रह किया कि उनकी उक्त समस्या को डीसी होशियारपुर, पंजाब सरकार, केंद्र सरकार व उच्च अधिकारियों के ध्यान में पहुंचाते हुए सहारा के वर्कर तथा निवेशकों को राहत प्रदान की जाए। मुलाकात के उपरांत उपरोक्त अधिकारियों की तरफ से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के दौरान विपक्ष लगातार उन पर हमलावर है और आरोप लगा रहा है कि उनमें पहले जैसी ताकत नहीं बची है। विपक्ष का कहना है कि...
पंजाब

40 वर्षीय व्यक्ति का शव रामपुर बिल्ड़ों के जंगल से मिला

गढ़शंकर : गांव रामपुर बिल्ड़ों के जंगल मे ंसे 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुया और पुलिस ने उसके पिता के ब्यानों पर 174 की कारवाई कर पोस्टमार्टम करवा शव वारिसों को सौंप...
article-image
पंजाब

गणतंत्र दिवस समारोह की सुरक्षा के लिए किए गए हैं व्यापक प्रबंधः  आई.जी. एडमिन इंटेलिजेंस बाबू लाल मीणा

होशियारपुर, 21 जनवरी: गणतंत्र दिवस समारोह की सुरक्षा के मद्देनज़र, आई.जी. एडमिन इंटेलिजेंस बाबू लाल मीणा ने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में पुलिस अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। इस दौरान उनके साथ एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस...
article-image
पंजाब

23.12 मिनट की एवरेज से 336 शिकायतों का किया गया निपटारा – जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रों की 100 प्रतिशत रही कारगुजारी

सी-विजल एप: 100 मिनट से भी कम समय में शिकायतों का निपटारा करने में होशियारपुर पंजाब में अव्वल डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी गति से कार्य...
Translate »
error: Content is protected !!