जिले का रोड मैप तैयार कर विकास की दिशा में किया जाएगा कार्य: डीसी संदीप हंस

by

जिला वासियों तक पीने का स्वच्छ पानी मुहैया करवाना उनकी मुख्य प्राथमिकता, कंडी क्षेत्र की समस्याओं का भी किया जाएगा समाधान
जिले में अवैध माइनिंग पर नकेल कसने के लिए सख्ती से की जाएगी कानूनी कार्रवाई
-बाजारों में अतिक्रमण को रोकने के लिए किए जाएंगे चालान, ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु करने के लिए बनाया जाएगा ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान
–  मीडिया को जिला प्रशासन के सकारात्मक व रचनात्मक कार्यों के साथ-साथ प्रदेश सरकार की जन हितैषी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने की अपील की
-होशियारपुर को पर्यटन के क्षेत्र के तौर पर किया जाएगा विकसित
होशियारपुर 13 अप्रैल:डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने कहा कि जिले का रोड मैप तैयार कर इसके विकास व जिला वासियों तक हर बुनियादी सुविधा पहुंचाने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य प्राथमिकता जिला वासियों तक पीने वाला स्वच्छ पानी मुहैया करवाना है और कंडी क्षेत्र में इस योजना पर विशेष तौर पर कार्य किया जाएगा। वे आज बतौर डिप्टी कमिश्नर पहली बार पत्रकारों के साथ औपचारिक भेंट के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री संदीप सिंह, एस.डी.एम. श्री शिवराज सिंह बल भी मौजूद थे। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने जिले में अवैध माइनिंग पर नकेल कसने की वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि अवैध माइनिंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने एस.एस.पी होशियारपुर के साथ बैठक  कर इसकी समीक्षा भी की है। उन्होंने कहा कि अवैध माइनिंग पर सख्त कार्रवाई संबंधी पंजाब सरकार के निर्देशों का पूरा पालन यकीनी बनाया जाएगा।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ट्रैफिक समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसके बाद होशियारपुर में इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। शहर में अतिक्रमण की समस्या के सवाल पर उन्होंने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वे दस दिन में अतिक्रमण हटा लें। उन्होंने कहा कि दस दिन बाद अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्ती अपनाते हुए रोजाना चालान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ लोगों तक पहुंचाई जाने वाली नागरिक सेवाओं को पहले से भी ज्यादा दुरुस्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां जिला प्रशासन लोगों तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहा है वहीं जिले की बेहतरी के लिए मीडिया भी अपनी अहम भूमिका निभाते हुए प्रशासन को फीडबैक दें   ताकि और सुधार किया जा सके। उन्होंने मीडिया के साथियों से जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे सकारात्मक, रचनात्मक कार्यों के साथ-साथ प्रदेश सरकार की चलाई जा रही जन हितैषी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की अपील की ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि जिले में सरकारी कार्यालयों में समय की पाबंदी को यकीनी बनाने के साथ-साथ अधिकारी व कर्मचारी लोगों का कार्य पारदर्शी, सम्मानपूर्वक व ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बरसातों के मद्देनजर जिले में पानी की निकासी को सुचारु बनाने के लिए नगर निगम व परिषदों को निर्देश दे दिए गए हैं।
श्री संदीप हंस ने कहा कि नशे मेंं फंसे जिले के नौजवानों का पुर्नवास कर उनको पैरों पर खड़ा करने के  लिए विशेष योजना के अंतर्गत कार्य किया जाएगा। इसके अलावा बेरोजगार नौजवानों के रोजगार सृजन व उनको स्किलड करने के लिए भी जिला रोजगार ब्यूरो की ओर से आगामी समय में कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि  जिला रैडक्रास सोसायटी की ओर से किए जा रहे समाज भलाई के लिए किए जा रहे कार्यों को और ज्यादा बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में जिले में असीम संभावनाएं है और जिले को इस क्षेत्र में विकसित करने की योजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंडियों में गेहूं लाने वाले किसानों की सुविधा के लिए सभी जरुरी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं और वे निजी तौर पर मंडियों में गेहूं की आमद, अदायगी व लिफ्टिंग की समीक्षा कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

यमुना में बहे थे 3 युवक : घटनास्थल से 20 KM दूर मिला एक का शव…..60 से ज्यादा लोग गवां चुके इस जगह जान

एएम नाथ : नाहन। हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड की सीमा पर बहने वाली यमुना नदी में मंगलवार दोपहर को जिला सिरमौर के पांवटा साहिब शहर के यमुना घाट से पानी के तेज बहाव में...
article-image
पंजाब

कंपीटेंसी एनहैंसमेंट प्लान तहत अध्यापकों के ब्लॉक स्तरीय सेमिनार

गढ़शंकर, 27 सितंबर: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में ब्लॉक नोडल अधिकारी प्रिं सीमा रानी के नेतृत्व में कंपिटेंसी एनहैंसमेंट प्लान तहत विज्ञान शिक्षकों का ब्लॉक स्तरीय सेमिनार आयोजित किया गया। इस एक दिवसीय...
article-image
पंजाब

पुलिस ने कई अपराधों में शामिल दो गैंगस्टर गिरफ्तार : यह गिरोह लुधियाना, जगरांव, मोगा, बठिंडा और संगरूर के इलाकों में हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, वसूली जैसे कई जघन्य अपराधों में शामिल

लुधियाना, 15 मार्च :  पंजाब पुलिस के गैंगस्टर विरोधी कार्यबल (एजीटीएफ) ने कई अपराधों में कथित तौर पर शामिल, एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।   पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच...
article-image
पंजाब

BBMB Organises Seminar on Dr.

Hoshiarpur /April 15/Daljeet Ajnoha : A seminar dedicated to the birth anniversary of Bharat Ratna, Constitution framer and epoch-making leader Dr. Bhim Rao Ambedkar was organised by the Bhakra Beas Management Board (BBMB) at...
Translate »
error: Content is protected !!