सही पाए गए सभी नामांकन पत्र, कुल 23 उम्मीदवार मैदान में – हमीरपुर संसदीय क्षेत्र, सुजानपुर तथा बड़सर विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की जांच पूरी : 17 मई तक वापस लिए जा सकते हैं नाम

by
एएम नाथ।  हमीरपुर 15 मई। लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को जिला हमीरपुर में भी नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई। जांच के दौरान सभी नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।
संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर में भाजपा, कांग्रेस और बसपा के उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए जाने के कारण इनके कवरिंग कैंडीडेट स्वतः ही बाहर हो गए और अब यहां 12 उम्मीदवार ही मैदान में हैं। इन 12 उम्मीदवारों में भारतीय जनता पार्टी के अनुराग सिंह ठाकुर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सतपाल सिंह रायजादा, बहुजन समाज पार्टी के हेमराज, एकम् सनातन भारत दल के अरुण अंकेश स्याल, भारतीय जवान किसान पार्टी के कुलवंत सिंह, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के जगदीप कुमार और अखिल भारतीय परिवार पार्टी के सुमित के अलावा 5 निर्दलीय प्रत्याशियों गरीब दास कटोच, गोपी चंद, नंद लाल, रमेश चंद सारथी और सुरेंद्र कुमार के नाम भी शामिल हैं।
विधानसभा क्षेत्र 37-सुजानपुर में भी सभी 8 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी के राजेंद्र राणा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रणजीत सिंह राणा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के रविंद्र सिंह डोगरा के अलावा पांच निर्दलीय प्रत्याशी अनिल राणा, राजेश कुमार, शेर सिंह, अनीता कुमारी और राजिंद्र सिंह वर्मा भी शामिल हैं।
उधर, विधानसभा क्षेत्र 39-बड़सर में भी तीनों उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। इन उम्मीदवारों में भारतीय जनता पार्टी के इंद्र दत्त लखनपाल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सुभाष चंद और निर्दलीय विशाल शर्मा शामिल हैं।
हमीरपुर के उपायुक्त एवं संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई है और उम्मीदवार 17 मई तक अपने नाम वापस ले सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर से लापता विवाहिता ऊना के अंब में मिली : मोबाइल लोकेशन से लगा सुराग

सोशल मीडिया के जरिए ऊना के युवक से हुई थी जान-पहचान; पुराना मोबाइल नंबर बंद मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच से लगाया पता रोहित जसवाल।  हमीरपुर/ऊना। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर स्थित ससुराल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में 11 विभागों के साथ स्थापित होगा अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में एक अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनिरुद्ध सिंह ने जयराम ठाकुर पर बोला बड़ा हमला : जयराम ठाकुर पास कोई काम नहीं-जनता ने उन्हें पांच साल के लिए बैठा दिया घर

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर जमकर हमला बोला है। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि जयराम ठाकुर सिर्फ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारिश और बर्फबारी शिमला सहित प्रदेश में जारी : कल भारी बर्फबारी का अलर्ट, बर्फबारी देख पर्यटक चहके

एएम नाथ। शिमला :   शिमला सहित हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग की तरफ से आज से 5...
Translate »
error: Content is protected !!