अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पर 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालत में मौत : ओवरब्रिज के पास मिला बेसुध

by

रोहित जसवाल।  ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई। स्टेशन परिसर में करीब 35 वर्षीय युवक बेसुध हालत में मिला, जिसे तत्काल सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

ओवरब्रिज के पास बेसुध मिला युवक

रेलवे स्टेशन मास्टर रोहित झा के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे यात्रियों और अन्य लोगों ने रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज के पास एक युवक को बेसुध पड़े देखा। इसकी सूचना रेलवे प्रशासन को दी गई।

सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचित किया। एंबुलेंस की मदद से युवक को सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुबह से स्टेशन पर अकेला घूम रहा था

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक को सुबह से ही रेलवे स्टेशन परिसर में अकेले घूमते हुए देखा गया था। कुछ समय तक वह प्लेटफॉर्म के आसपास भी मौजूद रहा। दोपहर बाद वह अचानक बेसुध होकर गिर पड़ा।

मौके पर मौजूद लोगों ने उसे उठाने और होश में लाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर थी। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पहचान के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

मामले की सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के लोगों और स्थानीय दुकानदारों से पूछताछ कर रही है।

इसके अलावा यह पता लगाने के लिए कि युवक कहां से आया था, स्टेशन पर कब पहुंचा और उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति था या नहीं, रेलवे स्टेशन परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

फिलहाल पुलिस युवक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनता को हमसे मिलने के लिए आधार कार्ड की नहीं जरूरत – कंगना रनौत पर विक्रमादित्‍य ने कसा तंज

 मंडी। कांग्रेस नेता विक्रमादित्‍य सिंह ने मंडी सांसद कंगना रनौत पर तंज कसा है। मंडी सांसद कंगना रनौत ने गुरुवार को जनसंवाद केंद्र के शुभारंभ पर लोगों को कहा था कि अगर किसी को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेले में स्टॉल संख्या-17 पर मिलेगी निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का विधिक जागरूकता स्टॉल शुरू एएम नाथ। चम्बा : अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) चम्बा द्वारा ऐतिहासिक चौगान में स्टॉल संख्या-17 पर प्रदर्शनी सह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण हुई तबाही से जल शक्ति विभाग को 2 हज़ार करोड रूपये का नुक्सान : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 16 अगस्त – पिछले एक सप्ताह से भारी बारिश के कारण प्रदेश भर में क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मुरम्मत एवं रखरखाव कार्य की प्रगति तथा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पेयजल आपूर्ति बहाली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तस्वीर वायरल: ब्रिटेन प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की टाई ठीक करते हुए पत्नी अक्षता

नई दिल्ली : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति भारत की राजधानी दिल्ली में हो रहे जी-20 देशों के सम्मेलन को लेकर यहां मौजूद हैं। इस बीच राजनीति की दुनिया...
Translate »
error: Content is protected !!