सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने की विकास कार्यों की शुरुआत

by
तरक्की की दिशा में फंडों की कमी नहीं आने दी जाएगी
गढ़शंकर  : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास की दिशा में गढ़शंकर तहसील के अधीन आते गांव पुरखोवाल में करीब 34 लाख रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत की गई।
सांसद तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। तिवारी ने कहा कि विकास कार्यों हेतु फंडों की कमी नहीं आने दी जाएगी, ताकि गांवों में भी शहरों के स्तर पर सुविधाएं मुहैया करवाई जा सके। इस दौरान उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की भी निंदा की, जो किसान विरोधी खेती कानूनों को लेकर अड़ियल रवैया अपनाए हुए हैं।
इस अवसर पर अन्यों के अलावा, पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, पवन दीवान चेयरमैन पंजाब राज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड, धर्मेंद्र कुमार नायब तहसीलदार,  बीडीपीओ महक मीत सिंह गिल, सरपंच तरसेम कौर,  पांच सुरजीत सिंह पंच बलवीर चंद, पंच विजय पाल सिंह, पंच कमलजीत कौर, पंच रीना रानी भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मास्क पहनना कहाँ जरूरी — बस, ट्रेन, एयरक्राफ्ट, टैक्सी समेत सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में

पंजाब में कोरोना केसों के रफ्तार पकड़ते ही सख्ती शुरू हो गई है। पंजाब सरकार ने लोगों को मास्क पहनने के निर्देश जारी कर दिए हैं। गृह विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग वर्मा ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

एक युवक की 6 युवतियों के साथ अश्लील वीडियो वायरल!

अमरावती –नासिक के अशोक खरात मामले की स्याही सूख भी नहीं पाई थी कि जिले के परतवाड़ा में एक 19 वर्षीय युवक के छह अलग-अलग युवतियों के साथ अश्लील (न्यूड) वीडियो सोशल मीडिया पर...
article-image
पंजाब

कोर्ट में गिड़गिड़ाने लगा हत्यारा : लुधियाना में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या

लुधियाना जिला अदालत ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी की सजा सुनाई है। न्यायाधीश अमरजीत सिंह की अदालत ने दोषी पर साढ़े पांच लाख रुपये का...
Translate »
error: Content is protected !!