सांसद डाक्टर राज कुमार ने अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट बलराज सिंह चौहान को किया सम्मानित

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  स्वच्छ भारत मिशन नगर निगम होशियारपुर के ब्रांड एंबेसडर साइकिलिस्ट बलराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली इंडो नेपाल 1044 किलोमीटर साइकिलिंग इवेंट के बाद सांसद डॉ. राज कुमार से मुलाकात की। इस अवसर पर चौहान ने सांसद डॉ. राजकुमार को अपनी साइकिल यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को बुरी आदतों से बचाने के लिए खेलों के प्रति जुनून होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना यहां शरीर के लिए लाभदायक है, वहीं इससे आध्यात्मिक संतुष्टि भी मिलती है। उन्होंने बताया कि वह अब तक 1 लाख 75 हजार किलोमीटर साइकिल चला चुके हैं तथा देश-विदेश में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर होशियारपुर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस अवसर पर डॉ. राज कुमार ने कहा कि साइकिलिस्ट बलराज चौहान ने अपनी कड़ी मेहनत के बल पर होशियारपुर का नाम देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को बलराज चौहान से मार्गदर्शन लेना चाहिए और किसी न किसी खेल के प्रति स्वयं को समर्पित अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. शिव भी उनके साथ उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब की मंडियों में 28 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद, 24 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीद : लाल चंद कटारूचक्क

दाना मंडी टांडा में लिया खरीद प्रबंधों का जायजा, किसानों के खातों में 647 करोड़ रुपए से अधिक की अदायगी 122 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद के लक्ष्य को पूरा करने के लिए...
article-image
पंजाब

101 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज, 15 अक्टूबर को महाराणा प्रताप चौक पर स्थापित किया जाएगा : ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने तिरंगे के सम्मान में शहर वासियों को सुबह 8 बजे महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित होने का किया आह्वान होशियारपुर, 13 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि...
article-image
पंजाब

लुधियाना उपचुनाव : भारत भूषण आशु ने अपना नामांकन पत्र भरा….. राजा वड़िंग और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी भी रहे मौजूद

लुधियाना : लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीतियाँ तैयार कर ली हैं। नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन, कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशु ने अपना नामांकन...
article-image
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल किसानों की ज़मीन को ढाल बनाकर सुरक्षित रखेगा : लख्खी

शिरोमणि अकाली दल 2027 में करेगा वापसी : तलवाड होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि अकाली दल का इतिहास रहा है कि जब भी बाहरी ताकतों और दिल्ली से संचालित सरकारों ने पंजाब या पंजाबियों के...
Translate »
error: Content is protected !!