101 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज, 15 अक्टूबर को महाराणा प्रताप चौक पर स्थापित किया जाएगा : ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने तिरंगे के सम्मान में शहर वासियों को सुबह 8 बजे महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित होने का किया आह्वान
होशियारपुर, 13 अक्टूबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि 15 अक्टूबर दिन रविवार को पहले नवरात्र के शुभ अवसर पर महाराणा प्रताप चौक(प्रभात चौक) होशियारपुर में 101 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा स्थापित किया जाएगा। उन्होंने होशियारपुर वासियों को आह्वान किया कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में सभी सुबह 8 बजे महाराणा प्रताप चौक एकत्रित हों, ताकि हमारे देश की शान के प्रतीप राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को पूरे सम्मान के साथ फहराया जा सके।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इससे पहले शहीद भगत सिंह चौक में 101 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया गया था जो कि शहीद भगत सिंह चौक में शान के साथ लहरा रहा है और उसी कड़ी में रविवार 15 अक्टूबर को दूसरा 101 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज महाराणा प्रताप चौक में स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज देश के महान सपूत व सबसे वीर योद्धा महाराणा प्रताप को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों में देश भक्ति की भावना भरने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और शहर में स्थापित यह राष्ट्रीय ध्वज हम सभी को राष्ट्र भक्ति के लिए प्रेरणा देता रहेगा।
—–

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर-नंगल सड़क को जल्द बनाने की मांग को लेकर 29 अप्रैल को धरने की तैयारियों सम्पूर्ण ; मट्टू

गढ़शंकर l गढ़शंकर-नंगल सड़क को जल्द से जल्द बनाने की कंडी संघर्ष कमेटी की मांग को लेकर शनिवार 29 अप्रैल को ट्रक यूनियन गढ़शंकर के समीप धरने की तैयारी पूरी कर ली गयी है...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट के सीबीआई जांच के आदेश ने पंजाब सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त शासन के दावों पर उठाए सवाल

गढ़शंकर, 6 अक्टूबर। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के बाद पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, गुरतेज पन्नू, जसवीर...
article-image
पंजाब

कुलदीप सिंह वैद ने पंजाब कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के चेयरमैन का पदभार संभाला

आगामी नगर निगम चुनाव में पार्टी होगी और मजबूत: दीपक हंस लुधियाना : 7 अक्टूबर: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एससी डिपार्टमेंट के चेयरमैन नियुक्त किए गए पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद द्वारा चंडीगढ़...
article-image
पंजाब

सीमा पर ड्रोन तस्करी की कोशिश नाकाम : 1.497 किलो हेरोइन जब्त

अमृतसर :  भारत–पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने ड्रोन के जरिए मादक पदार्थ भेजे जाने की एक कोशिश को विफल किया है। बीएसएफ की 117 बटालियन ने शाहपुर सीमा चौकी के पास तलाशी अभियान...
Translate »
error: Content is protected !!