सांसद तिवारी ने गांव अकालगढ़ बुर्जवाला और पपराली के लोगों को सौंपे ग्रांट के चैक : कहा विकास के लिए गांवों में तरक्की जरूरी

by

रोपड़: 7 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि लोकसभा क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
सांसद तिवारी अपने एमपी कोटे में से श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र के गांव अकालगढ़ बुर्जवाला और पपराली के लोगों को 2-2 लाख रुपये की ग्रांट की राशि के चैक देने के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। इस ग्रांट से गांवों में सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए सांसद तिवारी ने कहा कि गांवों का शहरी स्तर पर विकास करने हेतु वह लगातार प्रयासरत रहते हैं। इसी के चलते समय-समय पर अलग-अलग गांवों के विकास हेतु ग्रांट दे रहे हैं। क्योंकि उनका मानना है कि विकास के लिए गांवों की तरक्की बहुत जरूरी है, क्योंकि देश की अधिकतर आबादी गांवों में ही बसती है।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, कुलदीप सिंह सरपंच, बलबीर सिंह, भाग सिंह, जरनैल सिंह, मास्टर उजागर सिंह, जैलदार सतविंदर सिंह, सरपंच रविंद्र सिंह, शेर सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुविधा कैंप, मैगा लीगल कैंप, लेबर शैड व अलग -अलग गांवों में लोगों को नि:शुल्क कानूनी सेवाओं के बारे में किया गया जागरुक: अपराजिता जोशी

होशियारपुर, 29 अक्टूबर: जिला एंव सत्र न्यायधीश -कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अमरजोत भट्टी के निर्देशों पर सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से लेबर कमिश्नर के सहयोग से लेबर शैड...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के कार्यालय में लगा रोजगार मेला : सैकड़ों युवा लड़के-लड़कियां हुए लाभान्वित

गढ़शंकर, 20 सितंबर: विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर के विधायक एवं डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के कार्यालय में जिला रोजगार अधिकारी के सहयोग से एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें विधानसभा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आर पार होगा अब राहुल और चुनाव आयोग में : कांग्रेस का 2019 आम चुनाव को लेकर व्यापक ऑडिट का ऐलान, 48 सीटों पर रहेगा ख़ास फोकस …इधर EC ने राहुल को थमाया नोटिस

नई दिल्ली : चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोपों के बीच कांग्रेस ने फिर एक बड़ा दावा किया है। कांग्रेस का कहना है कि वह 2019 के लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची में...
Translate »
error: Content is protected !!