सांसद तिवारी ने गांव अकालगढ़ बुर्जवाला और पपराली के लोगों को सौंपे ग्रांट के चैक : कहा विकास के लिए गांवों में तरक्की जरूरी

by

रोपड़: 7 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि लोकसभा क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
सांसद तिवारी अपने एमपी कोटे में से श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र के गांव अकालगढ़ बुर्जवाला और पपराली के लोगों को 2-2 लाख रुपये की ग्रांट की राशि के चैक देने के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। इस ग्रांट से गांवों में सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए सांसद तिवारी ने कहा कि गांवों का शहरी स्तर पर विकास करने हेतु वह लगातार प्रयासरत रहते हैं। इसी के चलते समय-समय पर अलग-अलग गांवों के विकास हेतु ग्रांट दे रहे हैं। क्योंकि उनका मानना है कि विकास के लिए गांवों की तरक्की बहुत जरूरी है, क्योंकि देश की अधिकतर आबादी गांवों में ही बसती है।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, कुलदीप सिंह सरपंच, बलबीर सिंह, भाग सिंह, जरनैल सिंह, मास्टर उजागर सिंह, जैलदार सतविंदर सिंह, सरपंच रविंद्र सिंह, शेर सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा ने रिंकू चांदपुरी को ओबीसी मोर्चा पंजाब का सदस्य नियुक्त किया

गढ़शंकर, 5 अक्तूबर : पंजाब भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवराज चौधरी ने गढ़शंकर के पूर्व अध्यक्ष हरमिंदर सिंह रिंकू चांदपुरी को ओबीसी मोर्चा पंजाब का सदस्य नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने...
article-image
पंजाब

Ally. Ashok Puri and Ally.

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec23 : Today, in the last week of third quarter of the Allianistic Year 2024-25 , Ally. Ashok Puri and Ally. Sharanjeet Kaur of Alliance Club International District-119, visited Sant Narayan Das Blind...
article-image
पंजाब

विधायक रौड़ी के मार्फ़त : आशा वर्कर एवं फेसीलीटेटर यूनियन पंजाब ने मुख्यमंत्री को भेजा मांगपत्र

मानदेय भत्ते एवं विभाग में पक्का करने की मांग गढ़शंकर : आशा वर्कर एवं फेसीलीटेटर यूनियन पंजाब (सीटू) होशियारपुर ने अपनी मांगों के संबंध में हलका विधायक जय किशन रौड़ी की मार्फत मुख्यमंत्री पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!