सांसद तिवारी ने गांव अकालगढ़ बुर्जवाला और पपराली के लोगों को सौंपे ग्रांट के चैक : कहा विकास के लिए गांवों में तरक्की जरूरी

by

रोपड़: 7 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि लोकसभा क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
सांसद तिवारी अपने एमपी कोटे में से श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र के गांव अकालगढ़ बुर्जवाला और पपराली के लोगों को 2-2 लाख रुपये की ग्रांट की राशि के चैक देने के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। इस ग्रांट से गांवों में सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए सांसद तिवारी ने कहा कि गांवों का शहरी स्तर पर विकास करने हेतु वह लगातार प्रयासरत रहते हैं। इसी के चलते समय-समय पर अलग-अलग गांवों के विकास हेतु ग्रांट दे रहे हैं। क्योंकि उनका मानना है कि विकास के लिए गांवों की तरक्की बहुत जरूरी है, क्योंकि देश की अधिकतर आबादी गांवों में ही बसती है।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, कुलदीप सिंह सरपंच, बलबीर सिंह, भाग सिंह, जरनैल सिंह, मास्टर उजागर सिंह, जैलदार सतविंदर सिंह, सरपंच रविंद्र सिंह, शेर सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बादल परिवार ने अकाली दल को पारिवारिक पार्टी बना दिया : बलतेज पन्नू

सिख संस्थाओं के कामकाज को लेकर उठाए सवाल, आनंदपुर साहिब सराय विवाद पर मांगे जवाब चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने सोमवार को बादल परिवार पर निशाना साधते हुए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में शिमला, किन्नौर, लाहुल-स्पीति, और कुल्लू में बादल फटने और बाढ़ से भारी तबाही

एएम नाथ : शिमला : हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की बारिश ने आस पास के इलाकों में तबाही मचा दी है, जिसने शिमला, किन्नौर, लाहुल-स्पीति, और कुल्लू जैसे 5 इलाकों को अपनी चपेट में लिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरित पहल के माध्यम से राष्ट्र सेवा : इंडियनऑयल ने बी.एस.एफ. ट्रेनिंग सेंटर में विकसित किन्नू उद्यान

रोहित जसवाल। होशियारपुर/ ऊना : पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता तथा भारत सरकार के वन महोत्सव अभियान 2025–26 के अंतर्गत, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन्स (उ.क्षे.पा.) ऊना द्वारा सीमा सुरक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!