सांसद तिवारी ने रेलमंत्री को लिखा पत्र; गांव बसियाला व बकापुर से निकलती रेलवे क्रॉसिंग को बंद ना करने की अपील

by
गढ़शंकर :   श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर नवांशहर-जैजों रेल लिंक पर पड़ते गांवों बसियाला व बकापुर से निकलती रेलवे क्रॉसिंग नंबर सी-62 को बंद न किए जाने की अपील की है।
इस क्रम में, गांवों बसियाला, बकापुर गुरू, रसूलपुर, देनोवल कलां व चोहड़ा की पंचायतों से प्राप्त हुए पत्र के आधार पर सांसद ने रेल मंत्री को चिट्ठी लिखकर कहा है कि नवांशहर-जैजों को जोड़ने वाली रेलवे लाइन पर 41-42 किलोमीटर के दायरे पर गांवों बसियाला व बकापुर से निकलती रेलवे क्रॉसिंग नंबर सी-62 को बंद न किया जाए। जिनके मुताबिक इस रेलवे क्रासिंग को रोजाना बड़ी संख्या में यात्री व स्कूल बसों, ट्रेक्टर-ट्रालियों व अन्य यात्री वाहनों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा, बकापुर गांव की पंचायती जमीन व गांव के अन्य लोगों की जगह क्रासिंग की दूसरी तरफ स्थित है।
इसी तरह, सबसे नजदीक रेलवे क्रासिंग मुबारकपुर पर बहुत छोटी सड़क है, जो स्कूली बसों व बड़ी ट्रालियों के लिए खतरा बन सकती है और वे पलट सकते हैं। जबकि रेलवे क्रासिंग नंबर सी-62 मुख्य मार्ग के साथ लिंक रोड को जोड़ती है और यह बहुत महत्वपूर्ण है।  जिसके चलते, उन्होंने रेल मंत्री से रेलवे क्रासिंग नहीं बंद करने की अपील की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिख गुरुओं के बारे में आतिशी की टिप्पणी से जुड़ा वीडियो मूल था, कोई छेड़छाड़ नहीं हुई : दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को कहा कि सिख गुरुओं के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष आतिशी की कथित अपमानजनक टिप्पणी से संबंधित वीडियो की सत्यता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सरकार पर आर्थिक संकट : दो महीने की सैलरी में होगी कटौती – मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों के अलावा मुख्य संसदीय सचिव और बोर्ड अध्यक्ष तक की

एएम नाथ। शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली हिमाचल प्रदेश सरकार बड़े आर्थिक संकट में फंस गई है। खुद मुख्यमंत्री इस बात को स्वीकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रदेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनडीए में वापसी के लिए उद्धव ठाकरे के संपर्क में….. हालांकि बीजेपी के सामने इसमें सबसे बड़ी चुनौती एकनाथ शिंदे को मनाना होगा

नई दिल्ली :  नतीजों के बाद देश में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। अब खबर ये भी आ रही है कि बीजेपी एनडीए में वापसी के लिए उद्धव ठाकरे के संपर्क में...
Translate »
error: Content is protected !!