सांसद तिवारी ने सुखना इन्क्लेव व ट्रिब्यून कालोनी में दो नए ओपन एयर जिम लोगों को समर्पित

by

मोहाली/नया गांव, 16 नवंबर: स्वास्थ्य ही असली धन है और हमें इस धन को संभाल कर रखने के लिए रोजाना कसरत करनी चाहिए। श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने उनके संसदीय कोटे से जारी ग्रांट के स्थापित नया गांव में सुखना इन्क्लेव व ट्रिब्यून कालोनी दो नए ओपन एयर जिमों को स्थानीय निवासियों को समर्पित करने के अवसर पर यह शब्द कहे।
इस अवसर पर उपस्थिति को संबोधित करते हुए सांसद, तिवारी ने कहा कि स्वास्थ्य ही असली धन है और हमें इस धन को संभाल कर रखने के लिए रोजाना कसरत करनी चाहिए। जिसके चलते सुखना इन्क्लेव व ट्रिब्यून कालोनी में इन ओपन एयर जिमों को स्थापित किया गया है, ताकि हर उम्र वर्ग से संबंधित लोग खुली हवा में कसरत कर सकें। उनकी ओर से लोकसभा क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास हेतु संसदीय कोटे से लगातार ग्रांट दी जा रही है। इसके अलावा, हल्के की अन्य समस्याओं को लेकर संबन्धित अधिकारियों को बनते निर्देश भी दिए गए हैं।
इस दौरान अन्य के अलावा, पार्षद सुशील कुमार, पार्षद जसप्रीत सिंह गिल, पीएस भिंड़र, सतीश कुमार मित्तल, मोनीटा भारद्वाज, डॉ अनुपम शर्मा, बीएस बग्गा भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Late Prakash Kaur’s eyes

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 29 Prominent writer Amrik Singh Dayal and social worker Narinder Singh Soni Dayal,s Mother Prakash Kaur (85) passed away on August 18 in her native village Kalewal Beet. On As per the...
article-image
पंजाब

एनआरआई की बंद पड़ी कोठी से अज्ञात चोरों ने किया सामान चोरी : मामला दर्ज

नवांशहर। थाना सिटी पुलिस ने एनआरआई की बंद पड़ी कोठी में से सामान चोरी करने के आरोप में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार ओल्ड कोर्ट रोड निवासी प्रदीप...
article-image
पंजाब

पराली जलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

माहिलपुर । 31 अक्तूबर  : माहिलपुर पुलिस ने रेवन्यू नोडल अधिकारी परमिंदर सिंह के बयान पर कार्यवाही करते हुए पराली जलाने के आरोप में गुरमेल सिंह पुत्र बिक्कर सिंह निवासी कोटफातुही थाना माहिलपुर के...
Translate »
error: Content is protected !!