लुधियाना में एक बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या

by

लुधियाना :  मंगलवार को छह वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसकी निकट स्थित एक इमारत की ऊपरी मंजिल से फेंककर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना फोकल प्वाइंट क्षेत्र की फौजी कॉलोनी में हुई। इसने बताया कि पीड़िता के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब वह अपने घर के बाहर खेल रही थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। थाना मोती नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर वीरेंद्र पाल सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि बच्ची का शव कंबल में लिपटा हुआ घर की छत से बरामद किया गया। सिंह ने बताया कि लड़की के परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने लड़की के साथ बलात्कार करने के बाद उसे बगल की एक इमारत की ऊपरी मंजिल से फेंक दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो भाई गिरफ्तार : बरामद आईईडी की गई निष्क्रिय

चंडीगढ़, 26 नवंबर । अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इनके पास से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और दो मोबाइल फोन बरामद हुए...
article-image
पंजाब

बीत कैमिसट एसोसिएशन की मीटिंग में सर्वसमिति से अजायब सिंह बोपाराय को चुना अध्यक्ष

गढ़शंकर। गढ़शंकर के ईलाका बीत की कैमिसट एसोसिएशन की मीटिंग डा. बलवीर सिंह शेरगिल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कैमिसटों को आ रही समस्याओं के बारे में विस्थार से चर्चा की गई सभी ने...
article-image
पंजाब

7  से 17  साल के बच्चों को फुटवाल की मुफ्त कोचिंग कैंप 19 मई से 30 जून तक शहीदे आजम भगत सिंह फूटबाल क्लब द्वारा लगवाया जाएगा : एडवोकेट जसबीर सिंह राय मोरवाली

गढ़शंकर : शहीदे आजम भगत सिंह फूटबाल क्लब की मीटिंग सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के परिसर में क्लब से प्रधान एडवोकेट जसबीर सिंह राय मोरवाली  की अध्यक्ष्ता में हुई।  जिसमे फैसला किया गया कि...
Translate »
error: Content is protected !!