सांसद मनीष तिवारी का सम्मान : बंगा – गढ़शंकर – श्री आनंदपुर साहिब सड़क मंजूर करवाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित

by
गढ़शंकार :  आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज कृपाल एडवोकेट के नेतृत्व में श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद मनीष तिवारी का स्थानीय विश्राम गृह में पहुँचने पर भव्य स्वागत किया| इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनीष तिवारी को बंगा – गढ़शंकर – श्री आनंदपुर साहिब सड़क मंजूर करवाने के लिए सम्मानित किया|इस अवसर पर मनीष तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार को कांग्रेस द्वारा किए कामों का श्रेय लेने की जगह जनता से किए वायदों पर ध्यान देना चाहिए | उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार को चुनावों से पहले जनता को दी गई गारंटी को चुनावों के बाद वारंटी में तबदील नहीं करना चाहिए| उन्होंने कहा कि किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता को डरने की जरूरत नहीं है, हम कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ चट्टान की भांति खड़े हैं| इस अवसर पर पंकज कृपाल एडवोकेट ने कहा कि मनीष तिवारी ने बंगा – गढ़शंकर – श्री आनंदपुर साहिब सड़क मंजूर करवा कर जनता की लंबे समय से लटकती मांग को पूरा किया है|  उन्होंने कहा कि ठेकेदार को सड़क का काम शीघ्र समाप्त करना चाहिए, ताकि लोगों को पेश आ रही मुश्किल का शीघ्र हल हो सके| इस अवसर पर  लार्ज स्केल इंडस्ट्रियल कारपोरेशन, पंजाब के पूर्ब चेयरमैन पवन दीवान, प्रणव कृपाल, कुलदीप ढिल्लों सरपंच, बिल्ला चक सिंघा, काकू ब्लाक समिती सदस्य, अनमोल शर्मा, हरप्रीत सिंह कौंसलर, हरमेश कंग, रत्न सिंह सरपंच, प्रीतम सिंह, तजिंदर लाखा, रत्न सिंह राणा, बलराम नय्यर, जय राणा, तरसेम सिंह, वीरा पद्दी खुशी, रविंदर नय्यर, समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे|
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

घर में घुसकर मारी पांच गोलियां : जिम मालिक की हत्या, सात माह पहले विदेश से लौटा था

तरनतारन: थाना सदर पट्टी के गांव घरियाला में देर रात एक जिम मालिक की दो अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत-पाक तनाव के बीच 7 मई को राज्यों में मॉक ड्रिल : हवाई हमले के सायरन समेत जानें और क्या होगा?

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्‍तान के बीच बढ़े तनाव के बीच भारत सरकार ने देश में रक्षा तैयारियां को लेकर अहम कदम उठाए हैं। सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने राज्‍यों को सुरक्षा...
article-image
पंजाब

Drug Peddler Injured in Police

Hoshiarpur/ May 9 /Daljeet Ajnoha/ In a significant development under the ongoing anti-drug campaign, the Hoshiarpur Police conducted a special raid to nab a notorious drug peddler. The situation turned tense when the accused...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शहर की सड़कों पर बलात्कार के आरोपियों ने निकाला विजय जुलूस : गैंगरेप के 7 आरोपियों ने कोर्ट से जमानत मिलने के बाद

कर्नाटक के बहुचर्चित हावेरी गैंगरेप केस में आरोपियों को जमानत मिलते ही ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने कानून और समाज दोनों को शर्मसार कर दिया। आरोपियों को जेल से रिहा होते ही फूल-मालाओं...
Translate »
error: Content is protected !!