सांसद मनीष तिवारी ने एनिमल एंबुलेंस को किया समाज सेवा के लिए समर्पित; सांसद कोटे से दी थी 15.50 लाख रुपए की ग्रांट

by

चंडीगढ़, 19 अप्रैल: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने पशुओं के कल्याण के लिए एक अहम कदम उठाते हुए, अपनी सांसद निधि से दी गई 15.50 लाख रुपये की ग्रांट से खरीदी गई एनिमल एंबुलेंस को आज समाज सेवा के लिए समर्पित किया। इस एंबुलेंस के जरिए घायल, बीमार और बेसहारा जानवरों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाई जा सकेगी।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए, तिवारी ने कहा कि यह एंबुलेंस जरूरतमंद पशुओं को समय पर इलाज उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिससे पीड़ित पशुओं के स्वस्थ होने की संभावना बढ़ेगी। इसमें ड्रिप, प्राथमिक उपचार के लिए दवाइयां और पशुओं के लिए पीने योग्य पानी जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि पशुओं की भलाई के लिए काम करना इंसानियत का एक महत्वपूर्ण कर्तव्य है। आने वाले समय में भी वे समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए अपने प्रयास जारी रखेंगे।

स्थानीय लोगों ने भी सांसद की सराहना करते हुए, कहा कि यह एंबुलेंस सेवा जनहित में किए जा रहे कार्यों में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है, जो पहले से मौजूद बेसिक एनिमल एंबुलेंस से अधिक उन्नत है।

इस मौके पर इनिका तिवारी सहित कई पशु प्रेमियों की विशेष उपस्थिति रही। जबकि अन्य के अलावा, एसपीसीए के चेयरमैन और नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के जॉइंट कमिश्नर बलबीर सिंह, एचसीएल के जॉइंट कमिश्नर इंद्रजीत सिंह, नामित काउंसलर सतिंदर सिद्धू, समाजसेवी प्रेम गर्ग, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अक्षर, सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

205 यूनिट रक्तदान : शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी की शहादत को समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का गढ़शंकर में आयोजन

गढ़शंकर : उपकार एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी की शहादत को समर्पित वार्षिक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन शहर के बंगा रोड पर स्थित यूको हामा...
article-image
पंजाब

एस.डी. स्कूल में बच्चों को दी गई जानकारी: हुशियारपुर में फैमिली वॉक के लिए बढ़ रहा है उत्साह : परमजीत सचदेवा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  फिट बाइकर क्लब हुशियारपुर की ओर से 2 नवम्बर 2025 को आयोजित की जा रही “सचदेवा स्टॉक्स हुशियारपुर फैमिली वॉक” के संबंध में एस.डी. सिटी पब्लिक स्कूल में छात्रों को जानकारी...
article-image
पंजाब

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री मान के आचरण के लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान के आचरण और भाजपा में शामिल...
Translate »
error: Content is protected !!