सांसद मनीष तिवारी ने किया बलाचौर विधानसभा हलके के अलग-अलग गांवों का दौरा : कांग्रेस ने की है हमेशा विकास की राजनीति, सरकारी दावों का असर जमीनी स्तर पर भी दिखना चाहिए –मनीष तिवारी

by

बलाचौर, 24 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा बलाचौर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों रायपुर नंगल और सूरापुर का दौरा किया गया। जहां उन्होंने जनसभाओं को सम्बोधित करने सहित लोगों की समस्याओं को भी जाना।
इस अवसर पर सांसद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से विकास की राजनीति की है। इस दिशा में, उनके द्वारा लोकसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की जरूरतों को पूरा करने हेतु लगातार अपने संसदीय कोटे से ग्रांट जारी की जा रही है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार के दौरान हल्के में बहुत सारे विकास कार्य हुए थे।
उन्होंने विकास को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वालों पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि विकास जमीनी स्तर पर दिखना चाहिए। वहीं पर, नशे की समस्या को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की और इस जहर को खत्म करने के लिए सरकार से सख्त कदम उठाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि नशा हमारी युवा पीढ़ी को निगलता रहा है।
इस दौरान अन्य के अलावा, जिला कांग्रेस नवांशहर के प्रधान अजय चौधरी, हरजीत सिंह जाडली चेयरमैन कॉपरेटिव बैंक नवांशहर, देस राज हकला, राजेंद्र सिंह छिंदी प्रधान ब्लॉक कांग्रेस बलाचौर, मेजर सिंह सरपंच, नवीन आदोआना, राज कुमार बूंगड़ी ब्लॉक समिति मेंबर, मोहन लाल संधू ब्लॉक प्रधान, धर्म पाल चेयरमैन ब्लॉक समिति, जत्थेदार सुरेंद्र सिंह, चौधरी कश्मीरी लाल सरपंच, मुलख राज भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चौहाल नेचर अवेयरनैस कैंप की स्थापना से क्षेत्र दुनिया के नक्शे पर उभरेगा : लाल चंद कटारूचक्क

होशियारपुर/चंडीगढ़ :   ’’राज्य की आर्थिकता को अधिक बढ़ावा देने में इको टूरिज्म बहुत बड़ी भूमिका निभाने का सामर्थ्य रखता है और रोज़गार सृजन करने में भी इको टूरिज्म का अहम किरदार है।’’ यह विचार...
article-image
पंजाब

खुला दरबार लगाकर खन्ना ने सुनी जान समस्याएं बरसात के मौसम में पानी की निकासी रहा संयुक्त जनतक मुद्दा

होशियारपुर 8 जुलाई : पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने जनता की समस्याएं सुनने व उनके समाधान हेतु खुले दरबार का आयोजन किया जिसमें लोगों द्वारा बताई गयी विभिन्न समस्याओं के साथ साथ...
article-image
पंजाब

पंक्चर लगाने वाले की चांदी : लगी डेढ़ करोड़ की लॉटरी;

मानसा। पंजाब सरकार की डेढ़ करोड़ की लॉटरी मानसा के मैकेनिक मनमोहन सिंह को निकली है। लॉटरी खुलने का पता चलने के बाद मनमोहन सिंह व उसका परिवार में खुशी का कोई ठिकाना नहीं...
article-image
पंजाब

सेवानिवृत्त अध्यापक रतन सिंह दयाल ने सरकारी स्कूल हैबोवाल को वाटर कूलर भेंट किया

गढ़शंकर : कालेवाल निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक रतन सिंह दयाल ने सरकारी एलमन्ट्री स्कूल हैबोवाल में स्टाफ व बच्चों को भेंट किया । इस मौके पर सेवानिवृत्त अधयापक रतन सिंह ने कहा कि आजकल गर्मी...
Translate »
error: Content is protected !!