सांसद मनीष तिवारी ने किया गांवों का दौरा : लोगों की समस्याओं को जाना

by

खरड़ :18 अगस्त: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा गांवों धकताना व अकालगढ़ और तारापुर माजरी का दौरा करके वहां लोगों को पेश आ रही समस्याओं को जाना गया।
इस अवसर पर सांसद तिवारी ने कहा कि हलके के लोगों की समस्याओं को दूर करना उनका फर्ज है। इसके तहत वह समय-समय पर हलके के गांवों और शहरी इलाकों का दौरा करके लोगों से मुलाकात करते रहते हैं। सांसद तिवारी ने क्षेत्रवासियों से कहा कि देश की बड़ी संख्या में आबादी गांवों में रहती है और गांवों में विकास के साथ ही देश की तरक्की हो सकती है। इसी उद्देश्य के तहत वे समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने होते अपने संसदीय कोटे से ग्रांट देते रहते हैं। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास हेतु फंडों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
इस दौरान अन्य के अलावा, हरनेक तकीपुर, बिट्टू परोल, बलजीत सिंह सरपंच, जगीर सिंह सरपंच, पारस राम सरपंच, नवीन बांसल, अमरपाल सिंह पंच, कादर खान पंच, मनी राम शर्मा, सतवीर सिंह, नरदेव सिंह सरपंच, बंटी भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लॉरेंस बिश्नोई के टार्गेट पर कनाडा : मिसिसॉगा में रहने वाले सिख बिजनेसमैन हरजीत सिंह ढड्डा की हत्या

कनाडा में सक्रिय सिख समुदाय और वहां की शांति व्यवस्था उस समय दहल गई, जब 15 मई को टोरंटो के मिसिसॉगा इलाके में रहने वाले एक सिख बिजनेसमैन हरजीत सिंह ढड्डा की हत्या कर...
पंजाब

Vastu’s Aesthetic Shapes: First

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 10 : }*Importance of Land and Building Shapes in Vastu Shastra** Vastu Shastra places immense emphasis on the slope, area, underground pits, height, construction, units, and shapes of plots and buildings. Ancient...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोगों के जीवन भर की कमाई ही नहीं कमाने के साधन भी नष्ट हो गए : जय राम ठाकुर

मासूम नीतिका को जयराम ठाकुर ने दुलारा, बोले बिटिया को नहीं होने देंगे कोई समस्या सबसे ज्यादा नुकसान जिला मंडी में हुआ, सिर्फ सराज से कुल 27 लोग मृत या लापता हैं 35000 से...
Translate »
error: Content is protected !!