लॉरेंस बिश्नोई के टार्गेट पर कनाडा : मिसिसॉगा में रहने वाले सिख बिजनेसमैन हरजीत सिंह ढड्डा की हत्या

by
कनाडा में सक्रिय सिख समुदाय और वहां की शांति व्यवस्था उस समय दहल गई, जब 15 मई को टोरंटो के मिसिसॉगा इलाके में रहने वाले एक सिख बिजनेसमैन हरजीत सिंह ढड्डा की हत्या कर दी गई. इस हत्या के बाद जो सबसे चौंकाने वाला मोड़ आया, वह था भारत के कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की ओर से इस मर्डर की जिम्मेदारी लेना।
अमेरिका में मौजूद गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया के ज़रिए न सिर्फ इस वारदात को अंजाम देने का दावा किया, बल्कि यह भी ऐलान कर दिया कि अब कनाडा उनके निशाने पर है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए संदेश में दोनों गैंगस्टरों ने कहा कि राम राम जी भाइयों को, वेडनसडे को टोरंटो (मिसिसॉगा) में हरजीत सिंह ढड्डा का मर्डर हुआ है. मैं रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ इसकी जिम्मेदारी लेते हैं. उसने हरजीत सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उनके गैंग के दुश्मनों का करीबी था. दावा किया गया कि हरजीत ने अर्श डल्ला और सुखा दुन्ने को पैसे देकर अपने ही परिवार के सदस्य महल सिंह की हत्या करवाई थी, जो उत्तराखंड का निवासी था।
भारत के दुश्मनों का यही हाल होगा
गैंगस्टरों ने आगे कहा कि हरजीत को एक साल पहले ही चेतावनी दी गई थी कि वह उनके दुश्मनों से दूरी बना ले. इसके बावजूद उसने दो महीने पहले अर्श डल्ला की जमानत में मदद की थी. यही कारण बना कि अब उसे रास्ते से हटा दिया गया. उन्होंने खुलकर चेताया कि जो भी हमारे दुश्मनों को सपोर्ट करेगा, उसका यही हाल होगा. इस बयान के बाद साफ हो गया है कि बिश्नोई गैंग अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने दुश्मनों को टार्गेट कर रहा है और कनाडा अब उनका नया ठिकाना बनता जा रहा है।
किसकी की खौफनाक हत्या?
हरजीत सिंह ढड्डा कनाडा में न सिर्फ एक सफल कारोबारी थे, बल्कि सिख समुदाय में उनकी गिनती एक प्रभावशाली और सामाजिक रूप से सक्रिय शख्सियत के तौर पर होती थी. उनकी हत्या के बाद अब कनाडा की सुरक्षा एजेंसियों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. पंजाब से जुड़े गैंगस्टरों के कनाडा तक नेटवर्क और वहां हो रहे टार्गेटेड किलिंग के मामले बताने लगे हैं कि भारतीय गैंगवार अब वैश्विक रूप ले चुका है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गवर्नर से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल : DM रंधावा की आत्महत्या की सीबीआई जांच की मांग

चंडीगढ़ :  भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल, जिसका नेतृत्व पार्टी की पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ कर रहे थे, ने बुधवार को यहां राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की और डिविजनल मजिस्ट्रेट गगनदीप...
article-image
पंजाब

चड्ढा परिवार ने कितना गांव के स्कूली बच्चों को किटें व खेल सामग्री भेंट की

गढ़शंकर : शहीद सरवन दास सरकारी मिडल स्कूल कितना में स्कूल के प्रिंसिपल हरदीप कुमार के नेतृत्व में आयोजित एक साधारण समारोह के दौरान चड्ढा परिवार ने स्कूली बच्चों को स्कूल किटें व खेल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छोटे बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

पट्टा मेहलोग, 28 जून (तारा) : स्वास्थ्य खंड चंडी के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठाड में पल्स पोलियो अभियान के तहत क्षेत्र के 0 से 5 साल तक के छोटे बच्चों को पल्स पोलियो...
article-image
पंजाब , समाचार

एसएचओ का पुलिस लाईन तवादला, ब्राहमण सभा गढ़शंकर के अध्यक्ष शौरी के खिलाफ दर्ज मामले को लेकर

संगठन के पदाधिकारियों ने डीएसपी औजला को दर्ज मामले संबंधी कागजात सौंपें गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस दुारा ब्राहमण सभा गढ़शंकर के अध्यक्ष कुलभूशन शौरी के खिलाफ कल दर्ज किए मामले को लेकर विभिन्न संगठनों ने...
Translate »
error: Content is protected !!