चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ विचार-विमर्श

by
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्य चुनाव आयुक्त सिबिन सी ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने आज निर्वाचन सदन, दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ विचार-विमर्श किया।
यह बैठक चुनाव आयोग द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रधानों के साथ किए जा रहे विचार-विमर्श की श्रृंखला का हिस्सा है।
 उन्होंने कहा कि यह बातचीत रचनात्मक विचार-विमर्श की लंबे समय से महसूस की जा रही आवश्यकता को पूरा करती है कि राष्ट्रीय और राज्य पार्टी अध्यक्ष अपने सुझाव और समस्याएं सीधे तौर पर आयोग के साथ साझा करें। यह पहल सभी हितधारकों के साथ मिलकर मौजूदा कानूनी ढांचे के अनुसार चुनाव प्रक्रिया को और मजबूत करने संबंधी आयोग के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है।
-आयोग ने कई पार्टी अध्यक्षों से की मुलकात
उन्होंने बताया कि इससे पहले आयोग ने 6 मई, 2025 को पार्टी अध्यक्ष मायावती के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के साथ मुलाकात की, 8 मई, 2025 को पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (बी.जे.पी.) के साथ, 10 मई, 2025 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव एम.ए. बेबी के साथ और 13 मई, 2025 को नेशनल पीपुल्स पार्टी के पार्टी अध्यक्ष कोनराड संगमा के साथ मुलाकात की।
-4,719 सर्वदलीय बैठकें हुईं
इससे पहले, कुल 4,719 सर्वदलीय बैठकें की गई हैं, जिनमें मुख्य चुनाव अधिकारियों द्वारा 40 बैठकें, डी.ई.ओज़ द्वारा 800 और ई.आर.ओज़ द्वारा 3879 बैठकें शामिल हैं। इन बैठकों में विभिन्न राजनीतिक दलों के 28,000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व भाजपा सरकार ने चुनाव जीतने के उद्देश्य से 5,000 करोड़ रुपये की रेवड़ियां बांटीं : मुख्यमंत्री सुक्खू

ढली में नवनिर्मित बस स्टैंड जनता को किया समर्पित एएम नाथ।  शिमला ;; मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में 13.25 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित ढली बस अड्डा जनता को समर्पित...
article-image
पंजाब

एयर इंडिया विमान दुर्घटना के पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए – जगदीश कुमार जस्सल

भोगपुर : 12 जून |  अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पंजाब भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी विजय रूपाणी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री समेत 242 यात्री सवार थे। एयर...
article-image
पंजाब

कोकोवाल के पूर्व सरपंच अर्जन दास का देहांत : नम आंखों से भारी संख्या लोग अंतिम संस्कार में शामिल

गढ़शंकर : गांव कोकोवाल के पूर्व सरपंच और कांग्रेसी नेता अर्जन दास का डॉ दिन पहले देहांत हो गया। उनका कोकोवाल के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी चिता को उनके पुत्र शशी...
article-image
पंजाब

22 वर्षीय युवती अंजलि का पोस्टमार्टम होगा : चंडीगढ़ सुखना लेक के पीछे गार्डन ऑफ साइलेंस में मिली थी लाश

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में सेक्टर 16 के गवर्नमेंट मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज जालंधर के नूरमहल की 22 वर्षीय युवती अंजलि का पोस्टमार्टम होगा। अंजलि की लाश कल चंडीगढ़ सुखना लेक के पीछे गार्डन...
Translate »
error: Content is protected !!