सांसद मनीष तिवारी ने की अलग-अलग गांवों के सरपंचों, पंचों से मुलाकात

by

सांसद ने सुनी समस्याएं, प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में मौके पर किया हल
खरड़ : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा आज जिला मोहाली के खरड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव तक्की पुर में अलग-अलग पंचायतों के सरपंचों और पंचों के साथ मुलाकात करके उनके इलाकों की समस्याएं जाने गई और मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से उनका हल करवाया गया।
सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य लोकसभा क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास है। इस श्रृंखला में, विकास की राह में कोई भी अड़चन नहीं पड़ने दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने सरपंचों और पंचों से उनके इलाकों में सड़कों, गलियों-नालियों, पेयजल की व्यवस्था, बिजली, सेहत सुविधाओं इत्यादि के बारे जानकारी ली और मौके पर मौजूद अलग-अलग विभागों के अधिकारियों से उनका हल निकालने को कहा।
इस दौरान अन्य के अलावा, अमरिंदर सिंह कंग, पवन दीवान चेयरमैन पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड, दीपक भारद्वाज तहसीलदार माजरी, जसप्रीत कौर बीडीओ, हरनेक सिंह पंच तक्की पुर, गुरविंदर सिंह बिट्टू पड़ोल, दर्शन सिंह नँगल, जसविंदर कौर सरपंच तक्की पुर, गुरविंदर सिंह पड़ोल, ज्ञानी बलजिंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह प्रधान, अमरिंदर सिंह नंबरदार, सुक्खा सरपंच शेखुपुरा, सन्दीप सरपंच सीसवा, कुलविंदर सिंह पलहेड़ी, सरपंच गुरमेल सिंह सरपंच होशियारपुर, जिंदर सिंह सरपंच बड़ोजियां, मदन सिंह सरपंच मानकपुर शरीफ, लाभ सिंह सरपंच रानी माजरा, रोमी सरपंच ढकोरा कला भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हम पंजाब के व्यापारियों और उद्योगपतियों को प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानते – अरविंद केजरीवाल

संगरूर/बठिंडा, 27 मई ।  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने आज फिरोजपुर में व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ अहम बैठक करते हुए कहा कि हम पंजाब के व्यापारियों और उद्योगपतियों को...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

1 किलो 525 ग्राम हेरोइन, 5 लाख 41 हजार की ड्रग मनी, मोबाइल व सोने के गहने बरामद,तीन गिरफ्तार :300 पुलिस कर्मचारियों ने आईजी जलंधर व एसएसपी होशियारपुर के नेतृत्व में चला सर्च आपरेशन

माहिलपुर – डीजीपी पंजाब के निर्देश पर होशियारपुर पुलिस के 300 कर्मचारियों के साथ आईजी जलंधर रेंज डॉ एस भूपति, एसएसपी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल की निगरानी में एसपी तफसीस मनप्रीत सिंह ढिल्लों व...
article-image
पंजाब

सीआरपीएफ जलंधर ने एसटीएफसी कश्मीर को 3-1, बद्दो अकेडमी ने जेसीटी एफए को 3-2 और एफए पालदी ने आनंदपुर साहिब को पेनल्टी किक्स में 6-5 से हरा कर जीत की दर्ज

61वे ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन गढ़शंकर, 18 फ़रवरी : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर के खेल स्टेडियम में प्रिंसिपल हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान...
Translate »
error: Content is protected !!