स्कालरशिप स्कैम को लेकर खिलाफ आप के कार्यकर्ताओं ने जिलाधीश के कार्यालय के समकक्ष की भूख हड़ताल

by

नवांशहर। आम आदमी पार्टी के एससी विंग के अध्यक्ष बलवीर करनाणा की अगुवाई में आज नवांशहर में डीसी कार्यालय के सामने धरना दिया जिसमें बलवीर करनाणा भूख हड़ताल पर बैठे।
बलवीर करनाणा, संतोष कटारिया उपाध्यक्ष महिला विंग पंजाब, सतनाम सिंह जलवाहा संयुक्त सचिव यूथ विंग पंजाब ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि कैप्टन की कांग्रेस सरकार घोटालों की सरकार है। कैप्टन की नाक के नीचे उनके मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने एससी एसटी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में घोटाला किया है। जो बहुत ही निंदनीय है। जब तक कैप्टन सरकार धर्मसोत मंत्री को उनके पद से नहीं हटाती हम भूख हड़ताल और धरना समाप्त नहीं करेंगे।
चंद्र मोहन जेडी जिला मीडिया अध्यक्ष, राजदीप शर्मा जिला अध्यक्ष महिला विंग,मंदीप अटवाल जिला अध्यक्ष युवा विंग, गगन अग्निहोत्री जिला इंवैट इंचार्ज,सुरिंदर सिंह संघा जिला अध्यक्ष किसान विंग, तजिंदर तेजा ब्लाक प्रधान, बिट्टा राणा वरिष्ठ नेता, करण कटारिया युवा नेता, भगत राम राहों, ऋषि आहूजा, प्रशोतम लाल गोरखपुर आदि नेता ने भी धरने को संबोधित किया और कहा कि यदि कैप्टन सरकार ने अपने घोटाले मंत्री से इस्तीफा नहीं लिया तो आम आदमी पार्टी आराम से बैठने वाली नहीं है, कांग्रेस सरकार के खिलाफ लामबंद होगी और परिणाम 2022 के चुनाव में कप्तान को वहन करना होगा।
इस की जानकारी मीडिया को देते हुए के जिला मीडिया अध्यक्ष चंद्र मोहन जेडी ने कहा कि कोरोना महामारी के मद्देनज़र कैप्टन सरकार के मंत्रियों ने किसी भी विभाग को बिना घोटालों के नहीं छोड़ा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लाडोवाल टोल प्लाजा पंजाब का सबसे महंगा ,रेट में 30 प्रतिशत बढ़ोतरी : कार, जीप, वैन एलएमवी वाहनों की एक दिन में मल्टीप्ल एंट्री के लिए 325 रुपए- सिंगल ट्रिप के 215 रुपए

लुधियाना : पंजाब का सबसे महंगा माने जाने वाले लाडोवाल टोल प्लाजा पर अब और भी महंगा हो गया है। दरअसल, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 3 महीने बाद फिर से टोल की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चोर ने पेश की मिसाल – चोर ने लौटा दिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स : पर्स से निकाल लिए पैसे

 जलालाबाद :  आपने चोरी के कई किस्से सुने होंगे। एक बार कोई चीज चोरी होने के बाद उसका दोबारा मिलना मुश्किल होता है। कई बार लोगों के पर्स भी चोरी हो जाते हैं। पर्स...
article-image
पंजाब

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों में रोष, 23 अगस्त की महारैली की तैयारी

गढ़शंकर, 10 अगस्त: पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी गढ़शंकर की एक हंगामी बैठक आयोजित की गई। बैठक में 23 अगस्त को मुख्यमंत्री के गांव सतोज में होने वाली महारैली के संबंध में कर्मचारियों को...
Translate »
error: Content is protected !!