सांसद मनीष तिवारी ने ढाडा कलां चोअ पर पुल के निर्माणकार्य का रखा नींव पत्थर, 2.67 करोड़ की लागत से बनने वाले इस हाई लेवल ब्रिज को 6 महीनों में किया जाएगा पूरा

by

गढ़शंकर: श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के विकास की श्रृंखला में एक को बढ़ोतरी दर्ज करते हुए सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा गांव ढाडा कलां और ढाडा खुर्द में पड़ते ढाडा कलां चोअ पर पुल के निर्माण का नींव पत्थर रखा गया। करीब 1 किलोमीटर लंबे 2.67 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस हाई लेवल ब्रिज का निर्माण 6 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि हल्के का विकास उनकी प्राथमिकता है। ढाडा कलां और ढाडा खुर्द में पड़ते चोअ पर करीब 2 करोड 67 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 1.07 किलोमीटर लंबे हाई लेवल का निर्माण किया जाएगा। जो क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से लटकती आ रही मांग थी। उन्होंने कहा कि उनको क्षेत्र से जुड़ी कुछ अन्य समस्याओं के बारे में भी पता चला है, जिन्हें पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी के सहयोग से जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। उन्हें बताया कि कोरोना महामारी के चलते बीते करीब डेढ़ साल से राज्य सरकार की पहल लोगों की जिंदगियां बचाना रही है।
इस श्रृंखला में, कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा गांवों को अपील की गई अपील का असर भी देखने को मिल रहा है। जिन्होंने 100% वैक्सीनेशन करवाने वाले गांव को 10 लाख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान किया था। उन्होंने खुलासा किया कि गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित थी 2 गांवों नाजरपुर और रावल पिंडी द्वारा 100% कोरोना वेक्सिनेशन का उद्देश्य प्राप्त कर लिया गया है। जिन्हें 10-10 लाख रुपए की ग्रांट जारी करने हेतु उनके द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा गया है। उन्होंने ऐलान किया कि जो भी गांव 100% कोरोना वैक्सीनेशन का उद्देश्य प्राप्त करेगा, उसे 10 लाख रुपये की ग्रांट देने हेतु सिफारिश भेजी जाएगी।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान, एसडीएम हरबंस सिंह, थुसार गुप्ता डीएसपी, तपन भनोट तहसीलदार गढ़शंकर, कमल नयन एक्सईएन पीडब्ल्यूडी गढ़शंकर, बख्तावर सिंह, कमल नंबरदार, अवतार लंबरदार, जसवीर कौर सरपंच, मनजीत कौर सरपंच, जग्गा सिंह, राजेंद्र सिंह, अमनदीप कौर, रमन सरपंच, महेंद्र सरपंच, गुरदयाल सरपंच, जरनैल नंबरदार, देवेंद्र नंबरदार सेला, बख्तावर सिंह पूर्व सरपंच, संजीव कंवर, बुध सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

3 पुलिस कर्मचारियों की मौत, 10 से ज्यादा घायल : पंजाब पुलिस की एक बस हाईवे के किनारे खड़े ट्राले के पीछे टकराई , मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताया दुख – पीड़ित परिवारों को 2-2 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान

मुकेरियां : पीएपी जालंधर से गुरदासपुर जा रही पंजाब पुलिस की एक बस होशियारपुर के मुकेरियां में हाईवे के किनारे खड़े ट्राले के पीछे जा टकराई। इस भयानक हादसे में 3 पुलिस कर्मचारियों की...
article-image
पंजाब

परशुराम सेना ने आजाद का जन्म दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया

नशा छूड़ाओ पंजाब बचाओ के नारों के साथ युवाओं को संकल्प दिलाया गया : आशुतोष आजाद ने आजाद नारों के साथ बुलंद की थी आजाद आवाज : आशुतोष होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  श्री भगवान परशुराम...
article-image
पंजाब

स्कॉलरशिप कार्यक्रम ‘मेरे शहर के 100 रतन’ पंजाब में क्रैक अकादमी दुवारा लॉन्च

होशियारपुर: पंजाब भर में 11,700 मेधावी छात्रों के लिए शैक्षिक अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्रैक अकादमी दुवारा एक स्कॉलरशिप कार्यक्रम ‘मेरे शहर के 100 रतन’ को आज लॉन्च किया गया।  अकादमी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दोस्त ने ही महेंद्र सिंह धोनी के ख‍िलाफ किया केस : जान‍िए क्या है मामला -15 करोड़ और धोखाधड़ी का

नई दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ख‍िलाफ मुसीबत में हैं। दरअसल, उनके ख‍िलाफ उनके दो पूर्व बिजनेस पार्टनर्स ने...
Translate »
error: Content is protected !!