मुख्यमंत्री भगवंत मान रोड शो के बावजूद : आप को मिले 3420 वोट, जमानत भी जब्त

by

आदमपुर। हरियाणा के आदमपुर उपचुनाव में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का जलवा उम्मीद से भी काफी फीका नजर आया। कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी बने सतेंद्र सिंह को सिर्फ 3420 वोट ही मिले तथा आप उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई। इस चुनाव में आम आमदी पार्टी सबसे पीछे रहने वाला राजनीतिक दल बनकर रह गया। आप का पंजाब की तरह हरियाणा में मजबूत कैडर नहीं होना और पार्टी के पंजाब में सरकार बनाने के बाद हरियाणा से बनी दूरी भी आदमपुर उपचुनाव में आप की हार का एक बड़ा कारण रहा। हरियाणा के आदमपुर उपचुनाव में स्व. भजनलाल के पोते भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई ने 67 हजार 492 वोट से जीत का परचम लहराते हुए परिवार की जीत को बरकरार रखा है। उन्होंने कांग्रेस के जयप्रकाश को 15 हजार 740 वोट से हराया। जबकि इनेलो प्रत्याशी कूरड़ाराम को केवल 5248 वोट से संतोष करना पड़ा और सबसे पीछे रहने वाली आप के प्रत्याशी सतेंद्र सिंह को केवल 3420 वोट ही मिले। बता दें कि भगवंत मान ने उपचुनाव में आप प्रत्याशी सतेंद्र सिंह के लिए चुनावी रैली, रोड शो सहित जमकर चुनाव प्रचार भी किया था। उन्होंने लोगों से शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी आदि मुद्दों पर आप को वोट देने की अपील की थी। साथ ही मान ने दावा किया था कि लोग आप के साथ राजनीतिक बदलाव की ओर देख रहे हैं। लेकिन आदमपुर के लोगों ने आप पर भरोसा नहीं जताया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरे दमखम से दिल्ली मॉडल को लेकर प्रचार करने में जुटे रहे। बावजूद इसके आदमपुर के लोगों ने उनके किसी भी दावे और वादे को आधार नहीं दिया।
भगवंत मान ने खट्‌टर से की बैठक में एसवाईएल में बीच के रास्ते पर विचार करने से किया था इंकार:
आदमपुर उपचुनाव से पहले हरियाणा व पंजाब के बीच सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) मामला काफी गरमाया। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच मीटिंग हुई। लेकिन सीएम पंजाब भगवंत मान ने मामले में किसी बीच के रास्ते पर विचार करने या किसी प्रकार की संधि और नहर निर्माण से साफ इंकार किया था। सीएम हरियाणा मनोहर लाल खट्‌टर ने भी कहा कि सीएम भगवंत मान एसवाईएल मामले में कोई बात स्वीकार करने को राजी नहीं है। नतीजतन आदमपुर उपचुनाव में आप को करारी हार झेलनी पड़ी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चाहलपुर में नशे के खिलाफ सेमिनार करवाया

गढ़शंकर ।  गांव चाहलपुर में नशे के खिलाफ सेमिनार कार्यक्रम करवाया गया।  जिसमें SHO गढ़शंकर जय पाल और उनकी टीम ने गांव वासियों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी दी और नशा बेचने वालों...
article-image
पंजाब

Bram Shankar Jimpa: Government Schools

Hoshiarpur/July 23/Daljeet Ajnoha : Taking forward the Punjab Government’s “Education Revolution” campaign, MLA Bram Shankar Jimpa today distributed school bags to students of classes XI and XII at Government Senior Secondary School, Piplanwalah. Speaking...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डबल मर्डर के मामले में महिला का बेटा और उसका दोस्त  ग्रिफ्तार : एनाईआईआर ओर उसकी महिला केयरटेकर की गांव मोरांवाली में 23 सिंतबर को की गई थी हत्या

एनाईआईआर व महिला केके नाजायज संबंधों से खफा था महिला का बेटा गढ़शंकर l गांव मोरांवाली में हुए एनाईआईआर ओर उसकी महिला केयरटेकर की हत्या के मामले में पुलिस ने एनाईआईआर महि ला केयरटेकर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कमलेश ठाकुर ने सकरी और बिलासपुर में सुनी जनसमस्याएं – रोजमर्रा की समस्याओं का घर द्वार पर निपटारा उनकी प्राथमिकता : कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा : तलवाड़ा –    देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर आज सोमवार को ग्राम पंचायत सकरी और बिलासपुर में जाकर लोगों से मिलीं तथा उनको पेश आ रही समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुनते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!