सांसद मनीष तिवारी ने प्रधानमंत्री के समक्ष रखी लोकसभा क्षेत्र में फार्मास्यूटिकल पार्क बनाए जाने की मांग : दिल्ली से चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर एलिवेटेड रोड बनाया जाए

by

चंडीगढ़ :26 अगस्त: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिमाचल प्रदेश के बद्दी की तर्ज पर उनके लोकसभा क्षेत्र में भी फार्मास्यूटिकल पार्क स्थापित किए जाने की मांग की है, जिससे क्षेत्र के लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इस तरह, उन्होंने दिल्ली से चंडीगढ़ की ओर बनूड़ से खरड़ तक एक एलिवेटेड रोड भी बनाए जाने की मांग की है, जिससे क्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या का हल होगा।
सांसद तिवारी ने गत दिवस होमी भाभा अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान यह मांगें रखीं। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखकर क्षेत्र से जुड़ी इन मांगों को विस्तारपूर्वक रखा है।
प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में जहां सांसद तिवारी में उनके द्वारा अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किए जाने का स्वागत किया, जिसका नींव पत्थर तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह द्वारा दिसंबर 2013 में रखा गया था।
वहीं पर, उन्होंने श्री आनंदपुर साहिब हल्के को लेकर प्रधानमंत्री से कहा कि यह बहुत बड़ा लोकसभा क्षेत्र है, जिसमें मोहाली, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर और होशियारपुर क्षेत्र आते हैं। भौगोलिक तौर पर यह पंजाब का सबसे बड़ा लोकसभा क्षेत्र है। इस लोकसभा क्षेत्र के साथ हिमाचल प्रदेश की सीमा के साथ लगते अर्द्ध पहाड़ी इलाके आते हैं और यह राज्य का एक बड़ा उत्तरी हल्का है।
राज्य के इस हिस्से में जमीनों का दायरा बहुत ही छोटा है। औसतन एक किसान के पास एक से 3 एकड़ जमीन है, जिसके चलते जीवन यापन करना हमेशा से एक चुनौती रहता है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बद्दी में समय के साथ-साथ बड़े स्तर पर फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री स्थापित हो चुकी है। बद्दी पंजाब में खासतौर पर श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के साथ जुड़ा है। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के लिए एक फार्मास्यूटिकल पार्क मंजूर करने पर वह आपके आभारी रहेंगे।
उन्होंने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के प्रति में स्थापित फार्मास्यूटिकल इको सिस्टम का एक लॉजिकल एक्सटेंशन होगा, जिससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
उन्होंने कहा कि मोहाली पंजाब में तेजी से तरक्की कर रही चौथी औद्योगिक क्रांति है। इस श्रंखला में चौथी औद्योगिक क्रांति से जुड़ी इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, बायो टेक्नोलॉजी और अन्य संस्थाएं वर्तमान में मोहाली में मौजूद है।
जिसके चलते वह आपके आभारी होंगे, यदि दिल्ली से चंडीगढ़ की ओर जाने वाले बनूड़ से खरड़ तक के नेशनल हाईवे को भारत सरकार द्वारा एलिवेटेड रोड में तब्दील करने की मंजूरी दी जाए और इसका निर्माण नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया करें। एलिवेटेड रोड से न सिर्फ मोहाली एयरपोर्ट रोड पर लगने वाली भीड़ कम होगी, बल्कि यह मोहाली शहर की तरक्की के लिए फायदेमंद साबित होगा।
वह आपके बहुत आभारी रहेंगे, यदि इन दोनों मांगों पर विचार किया जाए और जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आम आदमी पार्टी में शामिल हुए अवध ओझा : क्या चुनाव में आजमायेंगे किस्मत?

आईएएस को कोचिंग देने वाले मोटिवेशनल स्पीकर और मशहूर टीचर अवध ओझा आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गएl आम आदमी पार्टी संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल एवं दिल्ली के पूर्व डिप्टी...
article-image
पंजाब

टिप्पर ने कुचला, मौके पर ही महिला की मौत : कार ने अचानक टर्न किया तो वाईक से टक्कर होने से महिला नीचे गिरी पीछे से आ रहे टिप्पर ने कुचला, मौके पर ही मौत

गढ़शंकर : चंड़ीगढ़ होशियारपुर सडक़ पर श्री आनंदपुर साहिब चौंक के पास आपने पति के साथ बाईक पर स्वार महिला किसी अज्ञात कार की फेट लगने से सडक़ पर जा गिरी तो पीछे से...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में नशों व ट्रैफिक नियमों पर सेमिनार आयोजित

गढ़शंकर, 26 सितंबर : गढ़शंकर के सरकारी हाई स्कूल डघाम में स्कूल गाइडेंस काउंसलर मा. हरदीप कुमार के नेतृत्व में स्कूल में नशों के खिलाफ तथा यातायात के नियमों संबंधी एक जागरूकता सेमिनार आयोजित...
article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर का सीबीएसई कक्षा 10वीं व 12वीं का परिणाम रहा शानदार : स्कूल में 10वीं में अनीश मल्ल, बारहवीं कक्षा के विज्ञानं विषय में नवदीप सिंह और कामर्स  में रमनप्रीत कौर रही प्रथम

गढ़शंकर :  एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर का सीबीएसई कक्षा 10वीं व 12वीं का परिणाम हर साल की तरह इस बार भी शानदार रहा।  यह जानकारी देते हुए प्रिंसिपल जसप्रीत कौर ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!