सरकारी हाई स्कूल डघाम में नशों व ट्रैफिक नियमों पर सेमिनार आयोजित

by

गढ़शंकर, 26 सितंबर : गढ़शंकर के सरकारी हाई स्कूल डघाम में स्कूल गाइडेंस काउंसलर मा. हरदीप कुमार के नेतृत्व में स्कूल में नशों के खिलाफ तथा यातायात के नियमों संबंधी एक जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर जय पाल ने शिरकत की। इस मौके संबोधित करते इंस्पेक्टर जयपाल ने बच्चों को प्रेरित करते कहा कि हम नशों से बचकर ही एक खुशहाल भविष्य बना सकते हैं। उन्होंने बच्चों को खेलों के प्रति उत्साहित करते कहा कि जैसे कि मैं एक खिलाड़ी होने के माध्यम से एक अच्छे पद पर पहुंचा हूं आप भी एक अच्छे मुकाम पर पहुंच सकते हैं। यातायात अधिकारी एएसआई सुखबीर सिंह ने बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। स्कूल पहुंचने पर स्कूल इंचार्ज हरदीप कुमार ने पहुंची शख्सियतों का स्वागत किया। सरपंच रंजीत बंगा द्वारा सभी शख्सियतों का धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर अध्यापकगण ज्योतिका लद्धड़, वरिंदर कौर, अंशु राणा, जितेंद्र कुमार, मैडम रीना, ज्योति शर्मा, बलजीत सिंह एच.टी. के अलावा स्कूल कमेटी अध्यक्ष दीदार सिंह, सरपंच रणजीत बंगा, बलबीर जस्सी डघाम, बलवीर सिंह फौजी, गोल्डी कूनर, बलवीर पंच, मनजीत सिंह धनोता आदि तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज में तीयां के समागम दौरान मुकावले में गुरप्रीत वनी विजेता

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में अध्यापक दिवस पर तीयां तीज समागम करवाया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा में संपन हुया। समागम का प्रबंध कालेज के वुमैन सैल की...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वाइन और बीयर : कर्मचारी पी सकते ऑफिस टाइम के दौरान : हरियाणा के गुरुग्राम या किसी अन्य इलाके के कॉर्पोरेट कार्यालयों में बीयर और वाइन परोसने की अनुमति

गुरुग्राम : विदेशों में कर्मचारी ऑफिस टाइम के दौरान शराब का सेवन कर सकते हैं। ऐसी कई विदेशी कंपनियां हैं जो अपने कर्मचारियों को ऑफिस टाईम के दौरान शराब के सेवन की छूट देती...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपी चंडीगढ़ के सेक्टर 22 के होटल से ग्रिफ्तार : मृतक नवीन शेखावत ने रेकी की थी, हत्या की साज़िश में भी शामिल था

नई दिल्ली : सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपियों को ग्रिफ्तार कर पुलिस उनसे पूछताछ की जा रही है। इस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपियों ने बताया कि हत्या करने...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा में युवती की हत्या की : फिर शव हिमाचल के जंगल में जलाया , प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला; पुलिस ने पकड़ा आरोपी

एएम नाथ । नाहन : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक पुलिस बटालियन शिविर के निकट जंगल में एक महिला का अधजला शव मिलने के बाद एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया...
Translate »
error: Content is protected !!