सांसद मनीष तिवारी ने लिखा केंद्रीय मंत्री को पत्र : भारतीय किसान मोर्चा पंजाब की चिंताओं को किया सांझा

by

रोपड़ :16 अगस्त: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर पंजाब के भारतीय किसान मोर्चा की ओर से हाईवेज के निर्माण हेतु जमीन अधिग्रहण करने को लेकर उचित मुआवजा न मिलने और इससे जुड़े अन्य मुद्दों को रखा है।
केंद्रीय मंत्री को लिखे एक पत्र में, भारतीय किसान मोर्चा पंजाब का पक्ष रखते हुए, सांसद तिवारी ने कहा है कि ‘राइट टू फेयर कंपनसेशन एंड ट्रांसपेरेंसी इन लैंड एक्विजिशन, रिहैबिलिटेशन एंड रिसेटेलमेंट एक्ट 2013’ के तहत हाईवेज के लिए अधिग्रहण की गई जमीन का अनुचित मुआवजा दिया गया है। जिस संदर्भ में मोर्चा ने पंजाब में हाईवेज के लिए अधिग्रहण की गई जमीनों को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है।
जिनमें से पहला जिक्र किया गया है कि कलेक्टर द्वारा अधिग्रहण की गई जमीन की तय की गई कीमत बाजार रेट से बहुत कम है। कलेक्टर रेट को मार्केट रेट के बराबर लाया जाना चाहिए। इसी तरह मुआवजे और पुनर्वास हेतु जमीन का अधिग्रहण कानून के शेड्यूल 1 व 2 के तहत होना चाहिए। अधिग्रहण मरला/गज के आधार पर मापा जाना चाहिए, ना कि हेक्टेयर के हिसाब से।
इसी तरह सड़क से जुडी जमीन का अधिक मुआवजा मिलना चाहिए और यह मुआवजा उक्त जमीन के कमर्शियल रेटों पर आधारित होना चाहिए। ऐसे 2013 के कानून के तहत दिए गए मुआवजे पर स्टैंप ड्यूटी भी नहीं लगनी चाहिए।
उन्होंने हाईवेज के निर्माण हेतु अधिग्रहण की गई जमीन के लिए 100 प्रतिशत मुआवजा दिए जाने की मांग की है। उन्होंने यह भी मांग रखी है कि जिन लोगों की जमीन को अधिग्रहण किया गया है, उन्हें टोल टैक्स से छूट मिले। जबकि कृषि पंजाब में आमदन और रोजगार का प्रमुख स्रोत होने के चलते, उन्होंने यह मांग की है कि उन लोगों को रोजगार देने हेतु जरूरी प्रबंध करने चाहिए।
जिस संदर्भ में उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मामले पर व्यक्तिगत तौर पर विचार करने और पंजाब के लिए विशेष तौर पर कमेटी गठित करके मोर्चा के चिंताओं पर विचार करने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

RSS का नया हेडक्वार्टर : 3 टावर, 300 कमरे…150 करोड़ में बनकर तैयार हुआ – 5 लाख वर्ग फुट में फैला यह विशाल परिसर आधुनिक सुविधाओं से लैस

नई दिल्ली  : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  ने बुधवार को राजधानी दिल्ली में अपने अत्याधुनिक नए कार्यालय परिसर ‘केशव कुंज’ का उद्घाटन किया। लगभग 5 लाख वर्ग फुट में फैला यह विशाल परिसर आधुनिक सुविधाओं...
article-image
पंजाब

जीओजी ने करोना जैसी आपदा के समय भी खुद को खतरे में डालकर समाज की सेवा की : विधायक जय कृष्ण रौड़ी

गढ़शंकर : जिला प्रमुख कर्नल मलूक सिंह (जीओजी) के आदेशानुसार गढ़शंकर की जीओजी टीम की बैठक आज खेतीबाड़ी भवन गढ़शंकर में मौजूदा विधायक जय कृष्ण रौड़ी के साथ आपसी सहयोग, जान पहचान व तालमेल...
article-image
पंजाब

मां भामेश्वरी देवी मंदिर में नतमस्तक हुए विधायक जिम्पा, बहन विनोद जी से लिया आशीर्वाद

होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : पंजाब के पूर्व मंत्री एवं विधायक ब्रमशंकर जिम्पा अपने साथियों सहित गांव भाम में स्थित मां भामेश्वरी देवी मंदिर में नतमस्तक हुए। इस मौके पर उन्होंने मंदिर में माथा टेका...
article-image
पंजाब

Three held with drugs, heroin,

Hoshiarpur/Mar 5/Daljeet Ajnoha :  Mahiapur police station teams arrested three persons and seized 60 narcotic pills, 18 grams of heroin, ₹97,100 in drug money, and 22 grams of intoxicant substance in separate operations near...
Translate »
error: Content is protected !!