मोटरसाइकिल आवारा पशु से टकराने से चाचा भतीजा घायल

by

गढ़शंकर, 9 अप्रैल : बीत इलाके के पंडोरी-डल्लेवाल गांव के नजदीक मोटरसाइकिल अचानक सड़क पर आए आवारा पशु से टकराने के कारण बाबा बालक नाथ धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहे चाचा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से जा रहे समाजसेवी कामरेड रविन्द्र कुमार नीटा ने घायल लोगों को अपनी गाड़ी में इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर दाखिल कराया, यहां ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें सिविल अस्पताल फगवाड़ा रैफर कर दिया। इस दौरान जानकारी देते हुए घायलों के साथियो ने बताया कि वह नरिंदर कुमार पुत्र हरभजन राम व उसके भतीजे सिमरपाल जीत के साथ गांव उपलभूपा थाना बिलगा जिला जलंधर सहित अपने अपने मोटरसाइकिलों पर सवार होकर बाबा बालक नाथ धार्मिक स्थल हिमाचल प्रदेश जा रहे थे और जब वह उक्त जगह पर पहुंचे तो अचानक सड़क पर आए आवारा पशु के साथ नरिंदर कुमार का मोटरसाइकिल टकरा गया जिसके चलते वह और उसका भतीजा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने सहायता करने के लिए कामरेड रविन्द्र कुमार नीटा का धन्यवाद किया। इस अवसर पर कामरेड रविन्द्र कुमार नीटा ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि लोगों की जान का दुश्मन बन रहे आवारा पशुओं का उचित प्रबंध किया जाए ताकि वह लोगों के लिए मुसीबत न बन सके।

कैप्शन… अस्पताल में इलाज करवा रहे चाचा – भतीजा व साथ मे रविन्द्र कुमार नीटा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Get your and your children’

Hoshiarpur/ Daleet Ajnoha/November 04 :  Deputy Commissioner Komal Mittal said that ‘Aadhaar’ is an important identity document issued by the Government of India, which provides various benefits to the citizens. Aadhaar card can be...
article-image
पंजाब

युद्ध नशे के विरुद्ध : डिप्टी स्पीकर ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह नेशनल मैराथन की तैयारियों का लिया जायजा

‘जय कृष्ण सिंह रौड़ी की ओर से सामाजिक संस्थाओं और एनजीओ को मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील पंचायतों और ग्रामीणों को धावकों का हौसला बढ़ाने का आह्वान नशे के खिलाफ संदेश देगी...
article-image
पंजाब

जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका : पूर्व डिप्टी मेयर प्रवेश तांगड़ी आप में शामिल

जालंधर: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने सोमवार को जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। पूर्व डिप्टी मेयर प्रवेश तांगड़ी, पूर्व पीएसएससी निदेशक और वार्ड नंबर-78 से पार्षद जगदीश राम समराय और...
article-image
पंजाब

कंडी संघर्ष कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने टिपरों के लिए डीसी होशियारपुर द्वारा निर्धारित समय लागू करवाने हेतु मुलाकात की : मट्टू

गढ़शंकर।  कंडी संघर्ष कमेटी का प्रतिनिधिमंडल, राज्य संयोजक दर्शन सिंह मट्टू की अगुवाई में डीसी आशिका जैन से मिलने होशियारपुर पहुंचा, लेकिन उनके बाहर होने के कारण डिप्टी कमिश्नर कार्यालय ने तहसीलदार हरजोत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!