81 साल की एआईआर महिला के ब्लाइंड मर्डर का मामला पुलिस ने सुलझाया

by

 खन्ना :  खन्ना पुलिस ने 81 साल की एआईआर महिला जगपाल कौर के ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाते हुए उसके किराएदार राहुल को गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है और उसने पैसों के लिए यह वारदात की।

एसएसपी डॉ. दर्पण अहलूवालिया ने बताया कि आरोपी राहुल ने अपने पिता के इलाज के लिए करीब 20,000 रुपये का कर्ज लिया था, जिसे चुकाने के लिए उसे पैसों की जरूरत थी। इसी वजह से उसने जगपाल कौर को लूटने की साजिश रची। आरोपी पिछले दो-तीन महीने से लूट की प्लानिंग कर रहा था। उसे पता था कि जगपाल कौर को हर महीने 15 से 20 तारीख के बीच किराया मिलता है। 31 जनवरी की रात राहुल दीवार फांदकर महिला के घर में घुस गया और पूरी रात वहीं छिपा रहा। अगली सुबह उसने बुजुर्ग महिला के हाथ बांध दिए और गला घोंटकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।  जगपाल कौर का शव 1 फरवरी को उनके घर के बाथरूम से मिला था। पुलिस ने CCTV फुटेज और टेक्निकल जांच के आधार पर केस को जोड़ा और आरोपी तक पहुंची। कड़ी पूछताछ में राहुल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस अब आरोपी को कड़ी सजा दिलाने के लिए पक्के सबूत इकट्ठा कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तीन शहरों में शराब और मीट बैन, मिला पवित्र शहर का दर्जा

चंडीगढ़ : पंजाब के तीन शहरों को पवित्र शहरों का दर्जा दिया गया है। इनमें अमृतसर, श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो शामिल हैं।  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री आनंदपुर साहिब में हुए पंजाब...
article-image
पंजाब

बलबीर सिंह बैंस अध्यक्ष, कर्णप्रीत सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष : जल संसाधन कर्मचारी यूनियन गढ़शंकर का अधिवेशन सम्पन्न

गढ़शंकर । पंजाब जल संसाधन कर्मचारी यूनियन सब डिवीजन गढ़शंकर का चुनावी अधिवेशन स्थानीय विभाग के कार्यालय में बलबीर सिंह बैंस की अध्यक्षता में संपन हुया। जिसमें पर्यवेक्षक के तौर पर गुरप्रीत सिंह मकीमपुर...
Translate »
error: Content is protected !!