कांग्रेस नेता के बेटे पर तलवार से हमला….अस्पताल में ऑपरेशन के बाद 100 से अधिक टांके : लुधियाना में हॉर्न बजाने के विवाद ने लिया हिंसक रूप

by

पीड़ित के दोनों हाथ गंभीर रूप से घायल,  पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

लुधियाना : शहर के मोहल्ला रणजीत सिंह पार्क में सोमवार देर रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कार का हॉर्न बजाने और रास्ता देने को लेकर शुरू हुए विवाद में स्थानीय कांग्रेस नेता के बेटे एवं होजरी कारोबारी करण शर्मा पर कथित तौर पर तलवार से जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में करण के दोनों हाथ गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, करण शर्मा देर रात अपनी कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गली में एक अन्य वाहन पीछे किया जा रहा था। रास्ता मिलने के लिए करण द्वारा हॉर्न बजाने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह अपने दो साथियों के साथ मौके पर मौजूद था। आरोप है कि कुछ देर बाद वह घर के भीतर से धारदार तलवार लेकर आया और करण पर हमला कर दिया। हमले से बचने के प्रयास में करण ने अपने हाथ आगे किए, जिससे उनके दोनों हाथ गहरे कट गए। बीच-बचाव करने पहुंचे करण के पिता धर्मिंदर शर्मा और दो अन्य स्थानीय निवासी भी इस दौरान घायल हो गए।

घायलों को तत्काल क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी) अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने करण शर्मा का जटिल ऑपरेशन किया, जिसमें उनके हाथों पर 100 से अधिक टांके लगाए गए। फिलहाल उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच अधिकारी एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि पीड़ित के पिता धर्मिंदर शर्मा के बयान के आधार पर नामजद आरोपी सुखविंदर सिंह तथा उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

इटली निवासी की हत्या में शामिल पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार : गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चार पिस्तौल और एक रिवॉल्वर सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

अमृतसर: पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दो शातिर आरोपियों बिक्रमजीत सिंह उर्फ़ बिक्रम और करण को गिरफ्तार किया है, जो राजा सांसी क्षेत्र में इटली निवासी...
article-image
पंजाब

जनवादी स्त्री सभा ने की बलात्कारियों को कड़ी सजा की मांग: सुभाष मट्टू

गढ़शंकर : जनवादी स्त्री सभा के आह्वान पर ट्रेनी डॉ. मौमिता देब नाथ के बलात्कारी हत्यारों को फांसी देने के लिए गांव गढ़ी मट्टों में ममता बनर्जी सरकार और मोदी सरकार के पुतले जलाये...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आम जनता की सुविधा के लिए पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह की बुकिंग को सरकार ने किया ऑनलाइन : मुख्यमंत्री

ऑनलाइन बुकिंग के साथ-साथ कमरा नम्बर भी मोबाइल या ई-मेल पर उपलब्ध एएम नाथ। शिमला : प्रदेश की जनता की सुविधा के लिए सरकार ने सराहनीय कदम उठाते हुए लोक निर्माण विभाग के सभी...
पंजाब , समाचार

बैंक से पैसे लेकर खरीददारी करने जा रही बहनों से स्कूटी सवार पैसे छीनकर हुआ फरार

गढ़शंकर के नंगल रोड पर हुई घटना  गढ़शंकर ।  मंगलवार को बैंक से पैसे निकलवा कर खरीददारी करने जा रही दो बहनों के हाथ से एक स्कूटी सवार लुटेरा 70 हजार रुपये झपट्टा मारकर...
Translate »
error: Content is protected !!