सांसद मनीष तिवारी ने सफाई कर्मचारियों की मांगों के संदर्भ में नगर निगम कमिश्नर को लिखा पत्र

by

लंबे समय से लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा

चंडीगढ़, 27 फरवरीः चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के संदर्भ में नगर निगम कमिश्नर को एक पत्र लिखा है। बीते दिनों अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ का एक शिष्टमंडल प्रदेशाध्यक्ष मोनू बोहत की अगुवाई में सांसद तिवारी से मिला था और उन्हें सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों से अवगत करवाया था।
निगम कमिश्नर को लिखे पत्र में सांसद तिवारी ने सफाई कर्मचारियों की मांगों पर विचार करके उन्हें जल्द से जल्द पूरा किए जाने को कहा है। जिन मांगों में एम.ओ.एच विभाग में अनुकम्पा के आधार पर पिछले 15-20 सालों से लगे हुए डेलीवेज डेथ केस से संबंधित सफाई कर्मचारियों को जल्द से जल्द पक्का करने, 1650 रिक्त रेगुलर सैक्शन पोस्टों को जल्द से जल्द भरने, 5 गांव वालों का हाउस रेंट जल्द से जल्द लगाने और 13 गांव वालों का बेसिक प्लस डी.ए जल्द से जल्द लगवाए की मांग शामिल है।
गौरतलब है कि बीते दिनों प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान सांसद तिवारी ने उन्हें शहर के लोगों की समस्याओं का हल करने सहित विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की दिक्कतों को दूर करने के निर्देश दिए थे।
जहां अन्य के अलावा, राजेन्द्र नीटू, वसीम मीर, मोनू बोहोत, जंगी, सतेन्द्र मेहरा, विनोद घावरी, सुभाष, रमेश, सुरेन्द्र बराड़, सोनू घोघलिया, विसवानाथन, बांकेराज, मनी जी, विनय ढींगरा, रविन्द्र डुलगच, पप्पी, राकेश, विक्की शाह, धर्मवीर, विजय, विक्की, प्रवीण, सुनील कुमार, जोनी भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

HRTC बस पर एक बार फिर पंजाब के नंगल में हुआ हमला

HRTC बस पर एक बार फिर पंजाब के नंगल में हुआ हमल श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम से वृंदावन के लिए रवाना हुई थी हिमधारा बस पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने बुधवार को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

100 किलो से ज्यादा मांस हिमाचल रोडवेज की बस में लाया जा रहा था : मांस भैंस का था और सेक्टर 25 एवं मनीमाजरा में ले जाया जा रहा था

चंडीगढ़ : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और उत्तराखंड के रुड़की से चंडीगढ़ में 100 किलो से ज्यादा मांस हिमाचल रोडवेज की बस में लाया जा रहा था। इसकी सूचना मिली तो चंडीगढ़ पुलिस ने...
article-image
पंजाब

ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत : डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन की वार्षिक कॉन्फ्रेंस में लिया भाग

होशियारपुर, 9 नवंबर: पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी 3 नवंबर से 8 नवंबर 2024 तक न्यू साउथ वेल्स के सिडनी में आयोजित 67वें कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन की वार्षिक कॉन्फ्रेंस में...
article-image
पंजाब

शहीद सरवन दास के स्मारक पर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की

गढ़शंकर:  आज शहीद सरवन दास के स्मारक पर गांव कितना में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की गई। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में 14 फरवरी को जम्मू कशमीर के पुलवामा में आत्मघाती...
Translate »
error: Content is protected !!