सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर 43 स्थित पार्क में लगाए गए मिकी माउस बच्चों को किए भेंट

by

शहर के अन्य पार्कों के विकास का भी दिया आह्वान

चंडीगढ़, 5 जनवरी: चंडीगढ़ से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने वार्ड नंबर 23 के अंतर्गत सेक्टर 43 के पार्क में अपने एम.पी. कोटे से जारी फंड से स्थापित मिकी माउस और डोनाल्ड डक को चंडीगढ़ के बच्चों को समर्पित किया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि वार्ड नंबर 23 की काउंसलर श्रीमती प्रेम लता के प्रयासों से तथा उनके द्वारा सांसद निधि से ग्रांट जारी करके ये सुंदर खेलों के सामान यहां स्थापित करवाए गए हैं। उन्होंने शहर की अन्य रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों से भी आह्वान किया कि यदि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पार्कों का विकास कराना और ऐसे खेलों के। सामान लगवाना चाहते हैं, तो वे उनके कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। तिवारी ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य चंडीगढ़ शहर का सर्वांगीण विकास है और इसके लिए वे हर समय तैयार हैं।

इस मौके पर अन्य के अलावा, चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस. लक्की, चंद्रमुखी शर्मा, पार्षद प्रेम लता, विक्रम चोपड़ा, राजदीप राय, राजेश राय, लुकेश चोपड़ा और हरीश पुरी भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

प्रदेश में 20 एम.वी.ए पावर ट्रांसफार्मरों वाले 40 नए 66 के.वी सब स्टेशन किए जा रहे हैं स्थापित: हरभजन सिंह ई.टी.ओ

बिजली मंत्री ने उपभोक्ता को समर्पित किया 66 केवी सब-स्टेशन कल्याणपुर, पंजाब को बनाएंगे बिजली सरप्लस प्रदेश होशियारपुर, 26 मई: बिजली मंत्री पंजाब हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान केे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

3 दिनों तक घनी धुंध की चेतावनी… अगले हफ्ते हो सकती है हल्की बारिश, जानें मौसम का हाल

चंडीगढ़ : पंजाब और चंडीगढ़ में आज से अगले तीन दिनों तक घनी धुंध पड़ने की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट लगाया है. हालांकि, इस दौरान ठंड...
article-image
पंजाब

पंजाब राज डी.सी कार्यालय कर्मचारी यूनियन ने धूमधाम से मनाया अपना 71वां स्थापना दिवस : ADC राहुल चाबा ने मुख्य अतिथि व सहायक कमिश्नर व्योम भारद्वाज ने विशेष अतिथि के तौर पर की शिरकत

होशियारपुर, 06 अक्टूबर:  पंजाब राज जिला(डी.सी) कार्यालय कर्मचारी यूनियन ने आज स्थानीय ग्रीन फील्ड में अपना 71वां स्थापना दिवस बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा ने मुख्य...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

चंडीगढ़, 15 मार्च: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज सेक्टर-32 कॉलोनी में लगाए गए नए सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन किया। इन कैमरों की स्थापना के लिए उन्होंने अपने सांसद...
Translate »
error: Content is protected !!