जरूरतमंदों को सभी वस्तुएं कम रेटों पर सरकारी राशन डिपो के जरिए दी जाए : देहाती मजदूर सभा के जत्था मार्च का सतनौर पहुंचने पर किया भव्य स्वागत

by

गढ़शंकर। देहाती मजदूर सभा के जत्था मार्च प्रदान दर्शन सिंह नाहर, सैक्रेटरी गुरनाम सिंह की अगुवाई में खड़कलां से सतनौर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान का. शादी राम, अवतार सिंह, हरमेश आजाद, बलवंत राम, सरूप चंद, सुच्चा सिंह, शिंगारा राम, गुरनाम सिंह भी मौजूद रहे। गुरनाम सिंह ने ने बताया कि काफी समय से मजदूरों की मांगें पर सरकारों द्वारा कई ध्यान नहीं दिया गया। जिस कारण मजदूरों को अपनी मांगों व अपने हक्कों के प्रति लामबंद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मार्च के जरिए मांग की जा रही है कि हर बेरोजगार व अर्ध बेरोजगार किरती को उसकी योग्यता के अनुसार काम दिया जाए तथा काम न देने की सूरत में गुजारे योग्य बेरोजगार भत्ता दिया जाए। राष्ट्रीय सभा की सिफारिश के अनुसार कीमत सूचक अंक से जोड़कर 26 हजार रुपए महीना कम से कम उजरत तय की जाए। बढ़ रही महंगाई-कालाबाजारी सख्ती से रोकी जाए तथा जरूरतमंदों को सभी वस्तुएं निगुणें रेटों पर सरकारी राशन डिपो के जरिए देने की प्रणाली बनाई जाए। मनरेगा कानून के तहत सभी बालिग लोगों को पूरा वर्ष काम दिया जाए तथा दिहाड़ी कम से कम 700 रुपए प्रति दिन की जाए। बे-जमीने, साधनहीन परिवारों के बच्चों को सरकारी स्कूल में मुफ्त विद्या देने का प्रबंध किया जाए। स्कूलों की हालत सुधारी जाए। जरूरत के अनुसार और अध्यापक व मुलाजिम भर्ती किए जाएं। बे-जमीने व जरूरतमंद लोगों का हर तरह का इलाज सरकारी अस्पताल में मुफ्त किया जाए। पूरे डाक्टरों व सहायक कर्मचारियों की भर्ती की जाए। आधुनिक मशीनिरी व दवाइयों का पूरा प्रबंध किया जाए। पीने वाला साफ पानी सरकार द्वारा मुफ्त दिया जाए। बुढापा, विधवा, अंगहीन व आसरित पैंशन कम से कम 5 हजार रुपए महीना की जाए। उसकी लगातारता कायम रखी जाए। बुढापा पैंशन की उम्र हद पुरूषों के लिए 58 वर्ष तथा महिलाओं के लिए 55 वर्ष की जाए। सभी बे-जमीने व जरूरतमंदों को घरेलू बिजली मुफ्त दी जाए। जाति आधारित वितकरा बंद हो तथा एससी-एसटी एक्ट को लागू करने में कोताही करने वाले अधिकारियों को सक्त सजा दी जाए। दलियों व बे-जमीनों पर पुलिस प्रशासनिक जुल्म बंद किया जाए। महिलाओं के खिलाफ जुल्म बंद किए जाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन : लोगों के लिए फायदेमंद साबित होंगे आम आदमी क्लीनिक : रौड़ी

गरशंकर, 27 जनवरी : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पोसी में आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन किया। इस मौके पर एसडीएम प्रीतइंदर सिंह और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी...
article-image
पंजाब

Rahul Gandhi is an inspiration

Birthday greetings to Leader of Opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi Hoshiarpur/June 19/Daljeet Ajnoha :  Senior Congress leader from Hoshiarpur assembly constituency Advocate Rohit Joshi extended his heartfelt greetings to former President of All...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कश्मीर से पंजाब पढ़ने आए छात्राओं पर फूटा पहलगाम हमले का गुस्सा, हॉस्टल में घुसकर की गाली-गलौच और मारपीट

चंडीगढ़ । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब में कश्मीरी छात्रों के साथ मारपीट करने की घटनाएं सामने आई हैं। जम्मू-कश्मीर के अधिकतर विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए पंजाब के...
Translate »
error: Content is protected !!