सांसद बिट्‌टू और पूर्व विधायक तलवाड़ का गैंगस्टर जिंदी रहा है नजदीकी : सीआइए टीम को 2 दिन पहले गैंगस्टर जिंदी व उसके साथियों ने स्विफ्ट कार से कुचलने की कोशिश

by

लुधियाना :लुधियाना में गैंगस्टरों को दबोचने के लिए लगातार सीआईए टीम रेड कर रही है। सीआईए टीम को 2 दिन पहले गैंगस्टर जतिंदर सिंह उर्फ जिंदी व उसके साथियों ने स्विफ्ट कार से कुचलने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि टीम के इंचार्ज राजेश शर्मा ने बदमाश को पकड़ने के लिए टायर पर दो फायर भी किए, लेकिन बदमाश मौके से फरार हो गया।
बदमाश जिंदी एक वर्ष से विभिन्न मामलों में भगौड़ा चल रहा है। हलका पूर्वी से जतिंदर जिंदी का पॉलिटिकल कनेक्शन सामने आ रहा है। जिंदी ने फेसबुक पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वह खुद कांग्रेस पार्टी का नेता बन सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू और पूर्व विधायक संजय तलवाड़ के साथ चुनाव रैली में मंच पर खड़ा है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस सरकार के समय जिंदी का पार्टी में काफी रुतबा रहा है।
जिंदी के इलाके के लोग बताते हैं कि सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू और पूर्व विधायक संजय तलवाड़ का जिंदी काफी करीबी रहा है। राजनीतिक दबाव के चलते जिंदी को कांग्रेस कार्यकाल में पुलिस पकड़ने से कतराती रही है। वहीं दूसरी और यदि बात की जाए तो जिंदी खुद भी निगम चुनाव वार्ड नंबर 6 से आजाद उम्मीदवार के तौर पर लड़ चुका है। उस समय जिंदी को करीब 1200 वोट मिले थे। जिंदी कांग्रेस के जगदीश लाल दीशा और शिअद के सर्बजीत सिंह लाडी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरा था। चुनाव में शिअद के सर्बजीत लाडी 295 वोट से जीते थे। चुनाव में जिंदी और दीशा की किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी।
कांग्रेस कार्यकाल के समय कई बार जिंदी को पुलिस ने गिरफ्तार करने की कोशिश की, लेकिन राजनेताओं के आशीर्वाद से जिंदी तक पुलिस पहुंच नहीं पाती थी। अब पंजाब में सरकार आम आदमी पार्टी की है, जिसके बाद अब गैंगस्टरों पर लगातार पुलिस नकेल डाल रही है। लुधियाना पुलिस ने अभी तक गैंगस्टर विशु कैंथ, विशाल गिल, मोविश बैंस, राजा बजाज, शुभम मोटा आदि को सलाखों के पीछे डाल रखा है। वहीं अब पुनीत बैंस और जतिंदर जिंदी पुलिस की रडार पर हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।
जिंदी की तालाश में पांच टीमें लगीं हुई :
सीआईए स्टाफ पर गैंगस्टर जिंदी द्वारा स्विफ्ट कार चढ़ाने के मामले के बाद लुधियाना पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने कहा कि टीमें बना दी गई हैं। मौके पर पुलिस टीम ने दो फायर किए थे। बताया जा रहा है कि एक गोली गाड़ी के टायर में लगी है। इस कारण आरोपी ज्यादा दूर तक कार नहीं ले जा पाया होगा।
जिंदी व उसके साथियों के खिलाफ पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अभी तक सिर्फ जिंदी की पहचान हुई है। बाकी के आरोपियों की पहचान होना बाकी है। बता दें जिंदी गैंगस्टर पुनीत बैंस का करीबी सहयोगी है। उसके खिलाफ हत्या, अपहरण, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने, मारपीट और चोरी समेत विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। कुछ महीने पहले जतिंदर जिंदी फेसबुक पर लाइव हुआ था और उस समय उसने बताया था कि उस पर पुलिस झूठे मामले दर्ज कर रही है। उस समय जिंदी ने कहा था कि कई ऐसे मामले भी उस पर दर्ज कर दिए गए, जिनमें वह मौके पर मौजूद ही नहीं था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

कबड्डी खिलाड़ी भजना की चिट्टे के कारण मौत : भजना की 9 वर्ष का बेटा और 8 वर्ष की बेटी है

मुक्तसर: मुक्तसर जिले के गांव खोखर के नौजवान कबड्डी खिलाड़ी हरभजन सिंह (भजना) (36) की चिट्टे के कारण मौत हो गई है। मृतक नौजवान हरभजन सिंह उर्फ भजना अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था...
article-image
पंजाब

आईसीएसई द्बारा दसवीं कक्षा के परिणाम में गढ़शंकर के माउंट कार्मेल स्कूल के छात्रों ने शानदार किया प्रदर्शन

गढ़शंकर: माउंट कार्मेल स्कूल गढ़शंकर के छात्रों ने आईसीएसई परीक्षा में 100% शानदार परिणाम प्राप्त करके शैक्षणिक उत्कृष्टता की अपनी परंपरा को बरकरार रखा है। स्कूल पिंर्सीपल सिस्टर मैरिट थामस ने बताया कि अलमोद...
article-image
पंजाब

जिसकी सरकार, उसी का MLA बनाना : मोदी जी की रगों में सिंदूर दौड़ने का पता नहीं – लेकिन संजीव अरोड़ा की रगों में लुधियाना दौड़ता : अरविंद केजरीवाल

लुधियाना  :  लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर 19 जून को होने वाले उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी  के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले आम आदमी पार्टी ...
article-image
पंजाब

रैडक्रास के विंग्स प्रोजैक्ट में लुधियाना बेवरेज प्राईवेट लिमिटेड ने दिया सराहनीय योगदान: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 22 दिसंबर:   डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष जिला रैडक्रास सोसायटी कोमल मित्तल ने रैडक्रास सोसायटी की ओर से शुरु किए गए विंग्स प्रोजैक्ट में सराहनीय योगदान देने के लिए लुधियाना बेवरेज प्रार्ईवेट लिमिटेट कोका कोला की...
Translate »
error: Content is protected !!