22 वर्षीय युवती अंजलि का पोस्टमार्टम होगा : चंडीगढ़ सुखना लेक के पीछे गार्डन ऑफ साइलेंस में मिली थी लाश

by

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में सेक्टर 16 के गवर्नमेंट मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज जालंधर के नूरमहल की 22 वर्षीय युवती अंजलि का पोस्टमार्टम होगा। अंजलि की लाश कल चंडीगढ़ सुखना लेक के पीछे गार्डन ऑफ साइलेंस में मिली थी।
लड़की के गले पर निशान पाए गए थे। उसके गले पर चुन्नी बंधी थी।जिस पीआर खून ने धब्बे थे। ऐसे में आशंका जताई गई थी कि शायद उसकी हत्या की गई हो। मृतका के परिवार वाले शुक्रवार रात चंडीगढ़ पहुंच गए थे। अंजलि जालंधर में ही ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। वीरवार सुबह 11 बजे वह परिवार को कह कर गई थी कि वह चर्च जा रही है। लेकिन शुक्रवार दोपहर लगभग 2:30 बजे उसकी लाश चंडीगढ़ में पाई गई। झाड़ियों में उसकी लाश एक राहगीर ने देखी थी। उसके गले पर चुन्नी बंधी थी। वहीं नाक और मुंह से खून निकला हुआ था। लाश के ऊपर एक पेड़ की शाखा भी पड़ी हुई थी।
लाश के पास मोबाइल फोन, कैश से भरा पर्स और बैग में कपड़े भी मिले हैं। ऐसे में लूट का मामला तो लगता नही प्रतीत नहीं। लाश के पास पुलिस को मिले बैग से मिली डायरी से पुलिस ने उसके परिवार से संपर्क किया था। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची थी और मृतका के सैंपल तथा अन्य चीजों के नमूने इकट्‌ठे किए गए। लाश पर पेड़ की शाखा गिरी मिली होने से आशंका जताई जा रही है कि मृतका ने चुन्नी से फंदा लगाया हो और शाखा पर ज्यादा वजन पड़ने से वह गिर गई हो। हालांकि पुलिस मृतका के मोबाइल फोन की डिटेल खंगाल रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री गुरु रविदास के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रामदास महाराज जी का प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया

गढ़शंकर।   श्री गुरु रविदास के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल, श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रामदास महाराज जी का प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें गुरु घर के मुख्य सेवादार बाबा केवल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा में हंगामा : उद्योगों को दी गई रियायतों को लेकर, नई औद्योगिक नीति लाएगी सरकार

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शिमला में चल रहे मॉनसून सत्र में मंगलवार को उद्योगों को पूर्व भाजपा सरकार द्वारा दी गई कथित रियायतों का मुद्दा गर्मा गया। प्रश्नकाल के...
article-image
पंजाब

नगर निगम की तरफ से नयी भर्ती, और हरियाली भरपूर स्थानों और वेरका बूथ स्थापित करने की मंज़ूरी

होशियारपुर, 19 जुलाईः नगर निगम ने अपनी पहली हाऊस मीटिंग में सफ़ाई कर्मचारियों और सीवरमैन भर्ती करने के इलावा शहर के क्षेत्र में हरियाली भरपूर क्षेत्रफल बढ़ाने और पाँच पार्कों में वेरका बूथ स्थापित...
article-image
पंजाब

कम्युनिटी हाल के निकट समाज सेवी सुमेश सोनी ठीक करवाया सीवरेज का टूटा ढक्कन

होशियारपुर : वार्ड नंबर 4 के तहत पड़ते मोहल्ला गौतम नगर में स्थित कम्युनिटी हाल के समीप गत दिनों से सीवरेज का एक ढक्कन टूटा हुआ था। जिसके कारण वहां आने वाले लोगों को...
Translate »
error: Content is protected !!