साइबर ठगी का शिकार हुई टीचर….NPCI कर्मचारी बनकर ठगों ने 16.42 लाख लूटे

by

लुधियाना :  सरकारी अध्यापिका की ओर से 30 हजार ठगी संबंधी नेशनल पेमेंट कारपोरेशन आफ इंडिया (एनपीसीआई) को शिकायत दी गई और ठगों ने उसी का फायदा उठाकर खुद को एनपीसीआई का कर्मचारी बताकर उसके खाते से 16.42 लाख उडा लिए।

जब तक उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है तब तक उसका बैंक खाता खाली हो चुका था। जिसकी शिकायत पर थाना साइबर क्राइम की पुलिस ने अज्ञात ठग पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस उन खातों की डिटेल निकलवा रही है जिन खातों में यह पेमेंट ट्रांसफर हुई है। जिसके बाद पुलिस उन खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई करेगी।

शिकायतकर्ता गुरप्रीत कौर ने बताया कि वह सरकारी स्कूल में अध्यापिका तैनात है। उसके किसी रिश्तेदार का ठगों ने मोबाइल हैक करके 29 जुलाई को उसे मैसेज भेजा कि उसे 30 हजार रूपए की जरुरत है। उसने रिश्तेदार का नाम देखकर उक्त पेमेंट ट्रांसफर कर दी।

कुछ दिनों बाद जब उसकी रिश्तेदार से बात हुई तो उसने बताया कि उसने किसी तरह की पेमेंट नहीं मंगवाई थी उसका तो मोबाइल हैक किया गया था। अध्यापिका गुरप्रीत कौर की ओर से इसकी शिकायत पुलिस और नेशनल पेमेंट कारपोरेशन आफ इंडिया (एनपीसीआई) को दर्ज करवाई गई। जिसके बाद उसे एक व्हाट्सएप काल आई और फोन करने वाले ने कहा कि वह एनपीसीआई का कर्मचारी बोल रहा है।

उसने अध्यापिका को कहा कि वह उसके खाते से निकले 30 हजार रूपए रिफंड करवा देगा। जानकारी के अनुसार उसने झांसे में लेकर अध्यापिका से पहले एक खाते में पेमेंट ट्रांसफर करवाई। जब उससे पेमेंट ट्रांसफर करवाने का कारण पूछा गया तो ठग ने कहा कि यह एनपीसीआई की गाइडलाइन हैं।

उसका पैसा बाद में वापस खाते में आ जाएगा। उसने भरोसे में लेकर अपने अलग-अलग खातों में करीब चार बार में 16,42,949 रूपए ट्रांसफर करवा लिए। जब अध्यापिका ने दोबारा उस नंबर पर फोन करना चाहा

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

अज्ञात वाहन की टक्कर से वेटर की मौत

चब्बेवाल : चब्बेवाल पुलिस ने शिवलाल पुत्र बल्ब बहादुर के बयान पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध उसके साले रवि कुमार की मौत हो जाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए...
पंजाब

525 नशीली गोलियां, 17 नशे के इंजेक्शन व बिना नंबर मोटरसाइकिल के साथ दो युवक गिरफ्तार

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने दो अलग अलग मुकदमों में दो युवकों से सवा पांच नशे की गोलियां, 17 नशीले इंजेक्शन व बिना नंबर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। दर्ज मुकदमों के अनुसार...
article-image
पंजाब

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर पर सीपीआईएम ने शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का किया आह्वान

गढ़शंकर l शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर स्थानीय डॉक्टर भाग सिंह हॉल में कॉमरेड कुलविंदर संघा की अध्यक्षता में क्रांतिकारी जोश और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम...
पंजाब

जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही मेें 31वीं रिजनल एथलेटिक्स मीट शुुरु : पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़(यू.टी) के पांच कलस्टरों के 201 विजेता खिलाडिय़ों की तीन दिवसीय 31वीं रिजनल एथलेटिक्स मीट

होशियारपुर, 27 जुलाई:  पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़(यू.टी) के पांच कलस्टरों के 201 विजेता खिलाडिय़ों की तीन दिवसीय 31वीं रिजनल एथलेटिक्स मीट जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में शुरु हुई। इस एथलेटिक्स मीट में मुख्य...
Translate »
error: Content is protected !!