साइबर नेटवर्क बेनकाब…स्कूलों को बम से उड़ाने वाले ईमेल का राज पंजाब पुलिस ने खुला : पुलिस ने पश्चिम बंगाल से आरोपी किया गिरफ्तार

by

अमृतसर  : देश में स्कूलों व अन्य संवेदनशील संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां भेजने वाले साइबर नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने पश्चिम बंगाल से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपित फर्जी और गुप्त जीमेल अकाउंट खरीदने और बेचने का काम करता था, जिनका इस्तेमाल बाद में धमकी भरे ईमेल भेजने में किया गया। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से साइबर आतंकवाद में इस्तेमाल हो रहे डिजिटल नेटवर्क की एक अहम कड़ी को तोड़ने में सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान सौरव बिस्वास उर्फ माइकल के रूप में हुई है। आरोपित पेशे से ग्राफिक डिजाइनर बताया जा रहा है और वह इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्मों पर सक्रिय विभिन्न समूहों के जरिए ईमेल खातों की खरीद-फरोख्त करता था।

तकनीकी जांच और डिजिटल ट्रेल के आधार पर अमृतसर पुलिस की टीम पश्चिम बंगाल पहुंची और वहां से आरोपित को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपित के खिलाफ गुजरात में भी मामला दर्ज है।

जांच में सामने आया कि आरोपित ने करीब 300 जीमेल अकाउंट ऑनलाइन माध्यम से खरीदे थे। इनमें से 219 अकाउंट उसने व्हाट्सएप के जरिए बांग्लादेश में मौजूद एक व्यक्ति को बेच दिए। इन खातों की खरीद-बिक्री में क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल किया गया, जिससे जांच एजेंसियों को ट्रांजेक्शन ट्रैक करने में कठिनाई हो रही है।

पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि बाद में ये जीमेल अकाउंट पाकिस्तान स्थित अज्ञात लोगों तक पहुंचाए गए। आरोप है कि इन्हीं अकाउंट्स का इस्तेमाल स्कूलों और अन्य संस्थानों को बम धमकी वाले ईमेल भेजने के लिए किया गया। इसके अलावा इन खातों का इस्तेमाल अन्य गैरकानूनी साइबर गतिविधियों में भी किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस बांग्लादेश और पाकिस्तान कनेक्शन की जांच केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर कर रही है। मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मानते हुए जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से तीन सीपीयू, पांच हार्ड डिस्क, तीन मोबाइल फोन, एक इंटरनेट राउटर, 300 से अधिक जीमेल आईडी उनके पासवर्ड और रिकवरी डिटेल सहित तथा 15 हॉटमेल अकाउंट बरामद किए हैं।पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि थाना साइबर क्राइम में विभिन्न धाराओं के तहत पहले से चार मामले दर्ज हैं और जांच लगातार जारी है।

गौरतलब है कि वीरवार को एक बार फिर शहर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले थे। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें स्कूलों में पहुंच गईं। सभी परिसरों की गहन तलाशी ली गई, हालांकि किसी भी जगह से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

डीसीपी विजय आलम सिंह ने बताया कि साइबर सेल की मदद से धमकी भेजने वाले नेटवर्क की जांच हर पहलू से की जा रही है। पुलिस ने कई जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया पंजाब के रणसिंह कलां गांव का दौरा, पराली प्रबंधन की बारीकियों को समझा

मोगा : मोगा जिले के अंतर्गत आने वाला रणसिंह कलां गांव पराली प्रबंधन में एक आदर्श मॉडल बना है। गांव के किसानों ने पिछले 6 साल से पराली नहीं जलाई है। गुरुवार को केंद्रीय...
पंजाब

सरबत सेहत बीमा योजना के ई- हैल्थ कार्ड बनाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान का लाभ उठाए लोग: अमित कुमार पांचाल

ए.डी.सी ने लाभार्थियों को जल्द से जल्द ई कार्ड बनवाने की अपील की जिले के सेवा केंद्रों व कामन सर्विस सैंटर में लोग बनवा सकते हैं ई-कार्ड, मार्किट कमेटियों में लगाए गए है विशेष...
article-image
पंजाब

पंजाब निकाय चुनाव में AAP की प्रचंड जीत : विपक्ष का सफाया …आप ने 937 वार्डों में की जीत दर्ज, कांग्रेस ने 376 की जीत दर्ज

शिरोमणि अकाली दल ने 189 वार्डों और भाजपा ने 167 में की जीत दर्ज निर्दलीय जीत गए 248 वार्ड चंडीगढ़: पंजाब निकाय चुनाव 2026 के नतीजों में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते...
article-image
पंजाब

पुलिस बोली जांच में सहयोग नहीं दिया, बढ़ेगी मुश्किल, बाजवा ने कहा- सभी जवाब दिए, बस सोर्स नहीं बताऊंगा

चंडीगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा  के ‘पंजाब में 50 बम आए’ बयान से मंगलवार को पंजाब की राजनीति गूंजती रही। बाजवा दोपहर 2:35 बजे साइबर थाने...
Translate »
error: Content is protected !!