बैठक 8 अप्रैल को रोपड़ में होगी : पंजाब जल स्रोत मुलाजिम यूनियन की 35वीं राज्य प्रतिनिधियों की

by

गढ़शंकर । पंजाब जल स्रोत मुलाजिम यूनियन की राज्य कार्यसमिति की बैठक आज सुखमिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रदेश के सभी संभागों के संगठन प्रतिनिधियों ने भाग लिया l बैठक के मुलाजिम लहर के गत समय मे दुनिया को अलविदा कह चुके नेता जोगिंदर पाल व कर्मचारी आंदोलन के संस्थापक तरलोचन सिंह राणा को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजलि दी गई और उनके परिजनों के साथ संवेदना व्यक्त की गई।
बैठक में संगठन के प्रदेश महासचिव रामजी दास ने मुख्य कार्यालय से संबंधित मांगों और पूर्व में विभाग प्रबंधन के साथ हुई बैठकों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और मांग की कि स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक जल्द बुलाई जाए और पदोन्नतियाँ की जाए। 1-1- 2016 से पुनरीक्षित ग्रैचुयटी एवं अवकाश केशमैन्ट जारी किया जाए तथा कर्मचारियों को पेंशन एवं स्वास्थ्य सुविधायें दी जाए।
मीटिंग में यह भी फ़ैसला लिया गया कि पंजाब के सभी कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर पंजाब यूटी एम्पलाइज एंड पेंशनर्स जॉइंट फ्रंट विधानसभा सत्र के दौरान चंडीगढ़ सैक्टर 17 में होने वाली रैलियों में 9-10-11 मार्च को जल संसाधन कर्मचारी भी भारी संख्या में शामिल होंगेl
आज की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन के विभिन्न मंडलों/सर्कलों के चुनाव करवाने के बाद संगठन की 35वीं प्रांतीय डेलीगेट अजलास 8 अप्रैल को रोपड़ में करवाया जाएगा। आज की बैठक में संगठन के नेता परमजीत सिंह, गुरदीप सिंह, बुद्ध राम, गुरचरण सिंह, बलवीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, माखन सिंह लंगेरी, बलवीर सिंह बैंस, सुरजीत कुमार,मनजिंदर हल्लुवाल, मनदीप सिंह, जसवीर सिंह, शिव कुमार, गुरप्रीत दसूहा, दविंदर शर्मा, अश्विनी कुमार, बलकार सिंह, निक्का राम, अमरीक सिंह, इंद्रजीत सिंह, कृष्ण लाल, अमरजीत सिंह आदि ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डॉ. नरेश कुमार भुंबला को अजयवीर सिंह लालपुरा ने ‘USA बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में नाम दर्ज होने और ‘अमित शाह यूथ ब्रिगेड’ के राष्ट्रीय मंत्री बनने पर दी बधाई

रोपड़ :  वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन (WHRPC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार भुंबला को  मानव अधिकारों और समाज सेवा के क्षेत्र में  बेमिसाल उपलब्धियों के  लिए डॉ. नरेश कुमार भुंबला का नाम...
article-image
पंजाब

पंजाब में हेल्थ कार्ड रजिस्ट्रेशन 40 लाख से ज्यादा : सीएम हेल्थ स्कीम से लोगों को बड़ी राहत

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब का स्वास्थ्य क्षेत्र एक क्रांतिकारी बदलाव के दौर से गुजर रहा है. पंजाब सरकार के वादे के अनुसार हर परिवार को सुगम, किफायती और...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार कर रही केवल ड्रामेबाजी : जाखड़

चंडीगढ़। पंजाब सरकार पर तंज कसते हुए भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार ड्रामेबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि इस संबंध में उसने...
article-image
पंजाब

पराली का खेतों में ही मशनरी के माध्यम से सही प्रबंधन करें किसान : धान की पराली जलाने के रुझान को रोकने के लिए प्रशासन वचनबद्ध— एसडीएम बैंस

एस.डी.एम ने होशियारपुर व गढ़शंकर के कृषि अधिकारियों के साथ की बैठक होशियारपुर, 23 सितंबर: एस.डी.एम होशियारपुर व गढ़शंकर प्रीतइंदर सिंह बैंस ने कहा कि होशियारपुर व गढ़शंकर उपमंडल में धान की पराली जलाने...
Translate »
error: Content is protected !!